1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत और एक घायल

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत और एक घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2023 06:51 pm IST,  Updated : Mar 10, 2023 06:51 pm IST

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में रिहंद बांध के पास गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में रिहंद बांध के पास गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।  पुलिस अधिकारी दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि पिपरी निवासी सुमित कुमार (19), आयुष सिंह राठौर (20) और नीरज गुप्ता (19) रिहंद बांध के पास स्थित वनदेवी मंदिर गए थे। पांडेय के मुताबिक, वापसी में कोई साधन न मिलने पर तीनों युवक एक पिकअप वैन रोककर उसके पीछे लटक गए। उन्होंने बताया कि पिकअप वैन कुछ दूर ही चली थी कि अचानक खराबी आने की वजह से अनियंत्रित हो गई, जिससे तीनों युवक झटका खाकर सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गए। 

पांडेय के मुताबिक हादसे में सुमित और आयुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सुमित को इलाज के लिए हिंडालको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

महाराष्ट्र में ट्रक की चपेट में आने से 32 लोग घायल 

महाराष्ट्र के पुणे जिले में शुक्रवार को एक ट्रक की चपेट में आने से कुल 32 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि ये सभी लोग छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाने जा रहे थे। घायलों में से एक की हालत गंभीर है और दो अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग मल्हारगढ़ से मावल तहसील के शिलताने गांव में ‘शिव ज्योति’ (एक मशाल) लेकर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। 

अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के समय कुछ लोग टेम्पो में थे, जबकि अन्य मोटरसाइकिल पर सवार थे। हिंजावाडी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विवेक मुगलीकर ने बताया, ‘‘ इस समूह के पिंपरी चिंचवाड में रावेत के पास पहुंचते ही सुबह करीब साढ़े चार बजे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे 32 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है और दो अन्य को गंभीर चोटें आई हैं।’’ उन्होंने बताया कि सभी घायलों का इलाज करीबी अस्पतालों में चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।