1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: मुख्तार अंसारी के एक और करीबी पर योगी सरकार का एक्शन, घर पर चला बुलडोजर

Video: मुख्तार अंसारी के एक और करीबी पर योगी सरकार का एक्शन, घर पर चला बुलडोजर

 Published : Jan 18, 2024 08:31 pm IST,  Updated : Jan 18, 2024 08:33 pm IST

माफिया और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी पर प्रदेश की योगी सरकार लगातार शिकंजा कस रही है। इसके साथ ही सरकार उसके मददगार और करीबियों को भी नहीं छोड़ रही है।

Uttar Pradesh, Yogi Adityanath, CM Yogi - India TV Hindi
मुख्तार अंसारी के एक और करीबी पर योगी सरकार का एक्शन Image Source : ANI

मऊ: गैंगस्टर मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का शिकंजा कसता जा रहा है। सरकार उसकी और उसके करीबियों की संपत्तियों पर लगातार बुलडोजर चलवा रही है। इसी क्रम में गुरुवार शाम को मऊ में मुख्तार के करीबी शाहिद लारी के आवास पर बुलडोजर चलवाया गया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिसबल मौजूद रहा। जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना घट सके। 

दिसंबर में भी करीबी बिल्डर पर हुई थी कार्रवाई

वहीं इससे पहले पिछले महीने दिसंबर में अंसारी के करीबी बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। मुख्तार अंसारी के करीबी बिल्डर के न्यू एफआई हॉस्पिटल को सील कर दिया गया था। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने इस दौ रान एफआई टावर की पार्किंग को खाली करा दिया था। बता दें कि एफआई टावर पर बने दो फ्लोर अवैध घोषित किए गए थे, जिनपर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। मुख्तार अंसारी के करीबी बिल्डर शोएब इकबाल, मोनिस इकबाल, सिराज अहमद और माइकल के खिलाफ कैसरबाग में एफआईआर दर्ज है। 

मुख्तार के करीबियों पर एक्शन

बता दें कि सिराज और माइकल को पुलिस ढूंढ रही है और मोनिस को गिरफ्तार कर पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है। एफआई टावर में बने 2 फ्लोर के 24 फ्लैट और 1 पेंट हाउस को अवैध घोषित कर एलडीए नोटिस दे चुका है। आज एफआई हॉस्पिटल के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। एफआई हॉस्पिटल को सील कर के विकास प्राधिकरण की कार्यवाही अब एफआई बिल्डिंग पर शुरू हो चुकी है। बता दें कि एफआई टावर कुल 8 मंजिला है। टावर के ऊपर के दो मंजिल यानि 7 और 8 फ्लोर और उसके ऊपर बना पेंटहाउस सहित पार्किंग में बने फ्लैट अवैध हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।