1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में नेपाल बॉर्डर से विदेशी महिला गिरफ्तार, अवैध तरीके से भारत में घुसी

यूपी में नेपाल बॉर्डर से विदेशी महिला गिरफ्तार, अवैध तरीके से भारत में घुसी

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Nov 01, 2025 02:37 pm IST,  Updated : Nov 01, 2025 02:37 pm IST

यूपी में नेपाल बॉर्डर से पुलिस ने एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नेपाल बॉर्डर से महिला गिरफ्तार।- India TV Hindi
नेपाल बॉर्डर से महिला गिरफ्तार। Image Source : PEXELS/REPRESENTATIVE IMAGE

महाराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से इस वक्त की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली इलाके में बिना वैध वीजा के भारत में कथित तौर पर घुसने की कोशिश करने वाली उज्बेकिस्तान की एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी। 

जांच के दौरान पकड़ी गई महिला

आप्रवासन विभाग के जांच अधिकारी प्रमोद कुमार दुबे ने शनिवार को बताया कि नेपाल से भारत आ रही उम्मीदा जोइरोवा (36) को शुक्रवार शाम सोनौली इलाके में आप्रवासन विभाग के अधिकारियों ने एक नियमित जांच के दौरान पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि उसके पास उज्बेकिस्तान का पासपोर्ट है, लेकिन भारतीय वीजा नहीं है। 

पहले भी की जा चुकी है निर्वासित

अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि महिला को इस साल 22 फरवरी को मुंबई एयरपोर्ट से ‘एग्जिट परमिट’ के साथ भारत से निर्वासित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं भारत में दोबारा प्रवेश पर रोक लगाने के लिए उसके खिलाफ एक ‘लुक आउट सर्कुलर’ भी जारी किया गया था। प्रमोद कुमार दुबे ने बताया कि इसके बावजूद महिला ने माना कि वह 22 अप्रैल को नेपाल के रास्ते से गैर-कानूनी तरीके से भारत में घुसी थी। 

जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि उज्बेकिस्तान की महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल महिला के बारे में जांच की जा रही है। इसके साथ ही मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। 

6 अफगानी नागरिक गिरफ्तार

बता दें इससे पहले हाल ही में मुंबई पुलिस ने छह अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया था। ये सभी अफगानी नागरिक मुंबई में फर्जी दस्तावेजों के अधार पर रह रहे थे। पूछताछ में ये सभी लोग किसी भी प्रकार का सही दस्तावेज नहीं दिखा सके, जिसके बाद पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सभी अफगान नागरिकों की पहचान कर ली गई है। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

तंत्र-मंत्र के चक्कर में महिला की हत्या, पांच दिन बाद मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 10 लोगों की मौत; अचानक भीड़ बढ़ने से हुआ हादसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।