1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी में गंगा नदी में पलटी नाव, बड़ा हादसा टला; सभी 64 श्रद्धालुओं को बचाया गया

वाराणसी में गंगा नदी में पलटी नाव, बड़ा हादसा टला; सभी 64 श्रद्धालुओं को बचाया गया

 Published : Jan 31, 2025 03:52 pm IST,  Updated : Jan 31, 2025 03:53 pm IST

यूपी के वाराणसी में दो नावों के बीच टक्कर हो गई जिसके बाद छोटी नाव डूबने लगी। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब ये हादसा हुआ तब बड़ी नाव में 58 यात्री सवार थे जबकि छोटी नाव पर 6 लोग सवार थे।

varanasi boat drowned- India TV Hindi
वाराणसी में दो नावों की हुई टक्कर। Image Source : INDIA TV

यूपी के वाराणसी में शुक्रवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मान मंदिर घाट के सामने गंगा नदी में बड़ी नाव और छोटी नाव में टक्कर हो गई जिससे नाव पलट गई। जब ये हादसा हुआ तब बड़ी नाव में 58 और छोटी नाव में 6 लोग सवार थे। हालांकि वक्त रहते NDRF ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। हालांकि दो लोग ऐसे भी थे जिन्हें मामूली चोट आई है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

नाव में महिलाओं, बुजुर्गों की संख्या ज्यादा थी

नाव में सवार सभी श्रद्धालुओं ने लाइफ जैकेट पहनी हुई थी, इस वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। मौके पर मौजूद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने सभी श्रद्धालुओं को सकुशल बचा लिया। नाव में सवार श्रद्धालुओं में महिलाओं और बुजुर्गों की संख्या ज्यादा थी, बच्चे कम थे। चश्‍मदीदों का कहना है कि एक बड़ी नाव छोटी नाव से टकरा गई थी। टक्‍कर के बाद बीच गंगा में दोनों नावों का नावों का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। इससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन एनडीआरएफ और जल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। सभी ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, सभी को बचा लिया गया।

नाविकों को ओवर लोडिंग ना करने की वॉर्निंग

अपर पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ. एस चिनप्पा ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। नाव मालिक और चालक पर मुकदमा दर्ज होगा। साथ ही उन्होंने नाविकों को ओवर लोडिंग पर संचालन नहीं करने की चेतावनी दी है।

(रिपोर्ट- अश्विनी त्रिपाठी)

यह भी पढ़ें-

महाकुंभ: भंडारे के भोजन में मिला दी राख, थाना प्रभारी निलंबित, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।