1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: 10 लाख की रंगदारी लेने आए बदमाशों ने मां-बच्ची को बनाया बंधक, मासूम के गले पर रखा चाकू, फिर...

VIDEO: 10 लाख की रंगदारी लेने आए बदमाशों ने मां-बच्ची को बनाया बंधक, मासूम के गले पर रखा चाकू, फिर...

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 20, 2023 06:29 pm IST,  Updated : Aug 20, 2023 06:33 pm IST

वाराणसी में बदमाशों ने मासूम बच्ची और मां को बंधक बना लिया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने बच्ची के गले पर चाकू रखकर बंधक बनाया था, जिसका वीडियो सामने आया है।

मां-बच्ची को बनाया बंधक- India TV Hindi
मां-बच्ची को बनाया बंधक

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां के शिवपुर थानाक्षेत्र के चांदमारी इलाके के एक मकान में 10 लाख की रंगदारी वसूलने पहुंचे बदमाशों ने एक छोटी बच्ची और उसकी मां को बंधक बना लिया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची क्राइम ब्रांच और पुलिस की ओर से पूरे मकान को घेर लिया गया। 

बच्ची का सफलतापूर्वक किया गया रेस्क्यू

छोटी बच्ची और मां को बंधक बनाने का वीडियो भी सामने आया है। बदमाशों ने बच्ची के गले पर चाकू रखकर बंधक बनाया था। मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच और आला अधिकारियों ने बच्ची का सफल रेस्क्यू कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी होते खुद मौके पर एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर सहित कई थानों की पुलिस पहुंची। 

10 लाख की रंगदारी लेने पहुंचे थे बदमाश 

वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने मां-बच्ची को बदमाशो के चंगुल से मुक्त कराया। एनटीपीसी के इंजिनियर के घर 10 लाख की रंगदारी लेने बदमाश पहुंचे थे। बदमाशों ने इंजीनियर परिवार को धमकी के लिए दो साल की बच्ची के गले पर चाकू लगाया था। पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए लेकर निकली है। बच्ची को बचाने के लिए करीब डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

- अश्विनी त्रिपाठी की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।