1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: माघ मेले में सतुआ बाबा का जलवा, Defender कार के बाद काफिले में शामिल हुई Porsche कार

VIDEO: माघ मेले में सतुआ बाबा का जलवा, Defender कार के बाद काफिले में शामिल हुई Porsche कार

 Reported By: Imran Laeek Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jan 14, 2026 08:59 am IST,  Updated : Jan 14, 2026 08:59 am IST

यूपी के प्रयागराज में माघ मेले के दौरान सतुआ बाबा का जलवा कायम है। उनके काफिले में महंगी गाड़ियां जुड़ती जा रही हैं। Defender कार के बाद उनके काफिले में Porsche कार शामिल हुई है।

Satua Baba- India TV Hindi
Porsche कार के साथ सतुआ बाबा Image Source : REPORTER INPUT

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में माघ मेला लगा हुआ है, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। लेकिन इस मेले में सबसे ज्यादा चर्चा में संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा हैं। मेले के अंदर उनका जलवा देखकर सभी हैरान हैं। उनके ठाठ बाट ऐसे हैं, जैसे बड़े-बड़े धन्ना सेठों को भी उपलब्ध नहीं हैं।

ताजा मामला ये है कि सतुआ बाबा के काफिले में Porsche कार भी शामिल हो गई है। इस कार की कीमत भी 3 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। इससे पहले सतुआ बाबा के काफिले में लैंड रोवर की Defender कार शामिल हुई थी। वह भी करोड़ों की कार है।

सतुआ बाबा ने Porsche कार का विधि विधान से पूजन किया

सतुआ बाबा ने माघ मेला शिविर में पहुंची पोर्शे कार का विधि-विधान से पूजन किया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान खाक चौक के अन्य साधु संत भी मौजूद रहे। लोगों ने कार को माला पहनाकर जयकारे भी लगाए। बता दें कि संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा माघ मेले में लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।

कौन हैं सतुआ बाबा?

सतुआ बाबा काशी के पीठाधीश्वर जगतगुरु महामंडलेश्वर हैं। वह रे-बैन कंपनी का महंगा चश्मा पहनते हैं और चलने के लिए उनके पास पहले से लैंड रोवर की डिफेंडर कार है। इस डिफेंडर कार की कीमत दो करोड़ 85 लाख के करीब है। इसके रजिस्ट्रेशन शुल्क को मिलाकर इसकी कीमत 3 करोड़ से ऊपर चली जाती है।

सतुआ बाबा इसलिए भी काफी चर्चा में रहते हैं क्योंकि वह महंगी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि अभी ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि डिफेंडर और पोर्श कार किसके नाम पर खरीदी गई है।

हालांकि सतुआ बाबा अकेले ऐसे बाबा नहीं हैं, जो महंगी गाड़ियों से यात्रा करते हैं। उनसे पहले भी तमाम साधु-संत महंगी गाड़ियों का इस्तेमाल करते हुए देखे गए हैं। मीडिया में भी ये साधु-संत अक्सर चर्चा में रहते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।