1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के विकास दुबे को सांप ने 8वीं बार काटा, इस बार राजस्थान के मंदिर में बनाया शिकार

यूपी के विकास दुबे को सांप ने 8वीं बार काटा, इस बार राजस्थान के मंदिर में बनाया शिकार

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jul 24, 2024 11:29 pm IST,  Updated : Jul 25, 2024 06:31 am IST

फतेहपुर में विकास दुबे के सांप काटने वाले मामले में आठवीं बार सांप ने काटा है। विकास दुबे का दावा करते हुए कहा कि सांप ने सपने में बताया इस बार कोई न बचा पाएगा।

विकास दुबे को सांप ने 8वीं बार सांप ने काटा - India TV Hindi
विकास दुबे को सांप ने 8वीं बार सांप ने काटा Image Source : ANI

फतेहपुरः  फतेहपुर जिले के सौरा गांव के विकास दुबे ने मंगलवार को दावा किया कि उन्हें आठवीं बार सांप ने काटा है। इस बार सांप ने राजस्थान में काटा है। विकास फिलहाल राजस्थान के बालाजी में है। विकास दुबे ने दावा किया कि आज नौंवी बार उन्हें सांप काटेगा। विकास दुबे ने दावा किया कि सांप ने सपने में बताया कि इस बार कोई न बचा पाएगा। विकास दुबे के मुताबिक सांप ने सपने में कहा कि नौंवी बार आखिरी होगा।

मंदिर में शाम की आरती में सांप ने 8वीं बार काटा

जानकारी के अनुसार, विकास राजस्थान के दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में शाम की आरती में भाग ले रहा था तभी सांप रेंगते हुए गया और उसे आठवीं बार काट लिया। विकास ने कहा कि उसे हर शनिवार को बार-बार सपने आते हैं कि सांप उसे काट रहा है। 

सपने में सांप आने का दावा

14 जुलाई को विकास ने कहा कि उसके सपने में एक सांप आया और चेतावनी दी कि अगले शनिवार 20 जुलाई को वह उसे आठवीं बार काटेगा। हालांकि, उस शनिवार को ऐसी कोई घटना नहीं हुई। लेकिन परिवार ने दावा किया कि सोमवार शाम करीब 7.30 बजे जब विकास बालाजी महाराज की शाम की आरती में शामिल हो रहा था, तभी सांप ने उसे दोबारा काट लिया। विकास आठवें सर्पदंश से बिना कोई प्रतिकूल प्रभाव दिखाए बच गया।

विकास की चाची ने कही ये बात

विकास की चाची रेनू देवी के अनुसार, सोमवार को एक मंदिर समारोह में भाग लेने के बाद विकास के बाएं पैर में काट लिया गया था, लेकिन जहर के कोई लक्षण नहीं दिखे। विकास ने कहा कि उसने अपना भाग्य भगवान पर छोड़ दिया है और कहता है, "जो भी होगा, अच्छा या बुरा, यह अब बालाजी महाराज पर निर्भर है। बता दें कि विकास की उम्र 24 साल है। 

रिपोर्ट- दिलीप कुमार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।