1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बार-बार मांग रहा था तंबाकू, इनकार करने पर हेड कांस्टेबल ने टीचर को गोलियों से भूना- VIDEO

बार-बार मांग रहा था तंबाकू, इनकार करने पर हेड कांस्टेबल ने टीचर को गोलियों से भूना- VIDEO

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 18, 2024 11:09 am IST,  Updated : Mar 18, 2024 11:22 am IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल ने एक टीचर पर गोलियों की बरसात कर दी। हेड कांस्टेबल ने कार्बाइन से टीचर को गोली मारी।

मुजफ्फरनगर में शिक्षक की हत्या- India TV Hindi
मुजफ्फरनगर में शिक्षक की हत्या

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से बड़ी घटना सामने आई है। यहां मामूली बात पर एक पुलिसकर्मी ने स्‍कूल टीचर पर गोलियां बरसा दीं। टीचर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाराणसी से एक पुलिस टीम यूपी बोर्ड की कॉपियां लेकर मुजफ्फरनगर आई थी। इसी दौरान गाड़ी में किसी बात को लेकर बहस होने लगी। देखते ही देखते यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां लेकर शिक्षकों के साथ आए एक सिपाही ने शिक्षक पर कार्बाइन से कई राउंड फायरिंग कर दी।

गोलीबारी से इलाके में मचा हड़कंप 

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एसडी इंटर कॉलेज के पास हुई, जो मुजफ्फरनगर एसएसपी आवास से केवल 50 मीटर की दूरी पर है। गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मुजफ्फरनगर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 तारीख की देर रात वाराणसी से एक टीम यूपी बोर्ड की कॉपियां लेकर मुजफ्फरनगर पहुंची थी, जहां एसडी इंटर कॉलेज का गेट बंद होने के कारण सभी लोग गाड़ी में आराम कर रहे थे।

शिक्षक को बार-बार परेशान किया जा रहा था

उन्होंने बताया कि सभी लोग गाड़ी में आराम कर रहे थे, तभी उत्तर प्रदेश पुलिस के एक हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश की ओर से शिक्षक धर्मेंद्र को बार-बार परेशान किया जा रहा था। तंबाकू मांग रहा था, जिससे दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश ने अपनी कार्बाइन से शिक्षक धर्मेंद्र पर फायरिंग कर दी। शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। (रिपोर्ट- योगेश त्यागी)

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।