1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अतीक की पत्नी शाइस्ता की फरारी में कौन कर रहा है मदद ? जांच में हुआ बड़ा खुलासा

अतीक की पत्नी शाइस्ता की फरारी में कौन कर रहा है मदद ? जांच में हुआ बड़ा खुलासा

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Niraj Kumar
 Published : Apr 26, 2023 09:59 am IST,  Updated : Apr 26, 2023 11:06 am IST

उत्तर प्रदेश की पुलिस माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में जुटी है लेकिन हर बार शाइस्ता पुलिस को गच्चा देकर फरार होने में कामयाब रही है।

अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन- India TV Hindi
अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन Image Source : फाइल

प्रयागराज:  माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता की तलाश में यूपी पुलिस कीएसटीएफ दिन-रात एक किए हुए है लेकिन शाइस्ता परवीन अबतक पुलिस को चकमा देने में कामयाब रही है। वहीं यह बात भी सामने आई है कि कई लोग उसकी फरारी में मदद भी कर रहे हैं। मामले की जांच कर रही एसआईटी के सूत्रों का कहना है कि शाइस्ता की फरारी में 7 वकील और अतीक के 20 गुर्गे मदद कर रहे हैं। 

अतीक के जेल जाने के बाद शाइस्ता संभाल रही थी गैंग की कमान 

उमेश पाल मर्डर केस में 50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में छापेमारी जारी है लेकिन अभी तक पुलिस को उल्लेखनीय सफलता हाथ नहीं लगी है। सूत्रों के मुताबिक अतीक अहमद के जेल जाने के बाद पूरे गैंग की कमान शाइस्ता ही संभाल रही थी। शाइस्ता के गैंग में गुलाम, गुड्डू मुस्लिम, साबिर, अरमान, अरबाज, उस्मान और सदाकत शामिल है। इनमें से गुलाम, उस्मान और अरबाज ढेर हो चुके हैं जबकि गुड्डू मुस्लिम और साबिर फरार है।

अशरफ की ससुराल में छापेमारी

मंगलवार को पुलिस ने अतीक के भाई अशरफ की ससुराल में छापेमारी की। पुलिस को प्रयागराज के हटवा गांव में शाइस्ता के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद छापे की कार्रवाई की गई। लेकिन बताया जा रहा है कि पुलिस के गांव में दाखिल होने से पहले शाइस्ता फरार हो गई। इससे पहले शाइस्ता, शूटर साबिर और आयशा नूरी की लोकेशन प्रयागराज के तराई वाले इलाके में ट्रेस हुई थी। पुलिस ने तराई इलाके में भी सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।