1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रेमी संग कमरे में पकड़ी गई पत्नी, दोनों ने मिलकर की पति की हत्या, सड़क किनारे लिटा दिया शव; 4 गिरफ्तार

प्रेमी संग कमरे में पकड़ी गई पत्नी, दोनों ने मिलकर की पति की हत्या, सड़क किनारे लिटा दिया शव; 4 गिरफ्तार

 Written By: Amar Deep
 Published : Aug 29, 2026 11:04 pm IST,  Updated : Aug 29, 2026 11:04 pm IST

सोनभद्र में पुलिस ने एक महिला और उसके प्रेमी सहित दो अन्य साथियों को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पति ने महिला को प्रेमी के साथ देख लिया था, जिसके बाद उन्होंने मिलकर उसकी हत्या कर दी। बाद में दो साथियों के साथ शव को सड़क किनारे लिटाकर इसे सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की।

पुलिस ने आरोपी पत्नी को प्रेमी और दो अन्य साथियों के साथ किया गिरफ्तार।- India TV Hindi
पुलिस ने आरोपी पत्नी को प्रेमी और दो अन्य साथियों के साथ किया गिरफ्तार। Image Source : REPORTER INPUT

सोनभद्र: जिले के शक्तिनगर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में एक महिला और उसके प्रेमी सहित दो अन्य को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पति ने महिला को उसके प्रेमी के साथ घर में देख लिया था, जिसके बाद विवाद हो गया। इस विवाद में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने इस घटना को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की। प्रेमी ने अपने दो अन्य साथियों की मदद से शव को सड़क किनारे लिटा दिया और उसे दुर्घटना का रूप दे दिया। हालांकि पुलिस ने मामले की गहनता से जांच करते हुए घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

सड़क किनारे मिला था शव

दरअसल, 23 अगस्त को थाना शक्तिनगर क्षेत्र के बीना स्टेडियम के पास रमाशंकर मिश्रा का शव सड़क किनारे मिला। वह एनसीएल बीना में सीनियर ओवरमैन के पद पर कार्यरत थे। शुरुआत में घटना सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रही थी, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियां संदिग्ध पाए जाने के बाद शक्तिनगर पुलिस ने गहनता से जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल की परिस्थितियों, तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल, लोकेशन एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का गहन परीक्षण करते हुए घटना की प्रत्येक कड़ी को जोड़ा।

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या

जांच के दौरान पता चला कि मृतक की पत्नी प्रियंका मिश्रा का विकास चौहान के साथ काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 22 अगस्त को मृतक ने अपनी पत्नी प्रियंका मिश्रा और विकास चौहान को घर पर देख लिया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान प्रियंका मिश्रा और विकास चौहान ने रमाशंकर मिश्रा का गला दबाया और फर्श पर सिर पटककर उसे घायल कर दिया। बात में उसकी मौत हो गई। इसके बाद इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए विकास चौहान ने अपने सहयोगी अनुराग सिंह उर्फ बादल और सोनू गुप्ता की मदद से शव को चादर एवं गमछे में लपेटकर सड़क किनारे ले जाकर लिटा दिया। फिलहाल थाना शक्तिनगर पुलिस ने घटना में संलिप्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। (इनपुट- परमेश्वर श्रीवास्तव)

यह भी पढ़ें-

सेप्टिक टैंक बना मौत का कुआं! चार मजदूरों की दम घुटने से मौत, एक-एक कर गए और बाहर निकली लाश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।