1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः झाड़ियों में छिपा था मगरमच्छ, महिला को मुंह में दबोचकर नहर में लेकर भागा, सामने आया खौफनाक वीडियो

यूपीः झाड़ियों में छिपा था मगरमच्छ, महिला को मुंह में दबोचकर नहर में लेकर भागा, सामने आया खौफनाक वीडियो

 Published : Jul 18, 2025 11:04 pm IST,  Updated : Jul 18, 2025 11:20 pm IST

बहराइच में एक विशालकाय मगरमच्छ ने महिला को मार डाला। महिला को लेकर मगरमच्छ नहर में चला गया। इस घटना का खौफनाक वीडियो सामने आया है।

महिला को जबड़े में लेकर जाता हुआ मगरमच्छ- India TV Hindi
महिला को जबड़े में लेकर जाता हुआ मगरमच्छ Image Source : REPORTER INPUT

बहराइच में भैंस चराने गई महिला को निवाला बना लिया। मगरमच्छ शव को लेकर नहर में भाग गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने जाल लगाकर महिला के शव को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया। मामला कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के ग्राम पंचायत चहलवा का है। घटना का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें मगरमच्छ महिला की गर्दन पकड़ कर घसीटते हुए पानी में लेकर जाते दिख रहा है।

नगर में 500 मीटर दूर तक ले गया मगरमच्छ  

मगरमच्छ के हमले से निषादनगर गांव निवासी 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। घटना शुक्रवार की शाम की है। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीना पत्नी कल्लू गांव के समीप सरयू नहर के किनारे मवेशी चराने गई थी। इस दौरान नगर के किनारे झाड़ियों में छिपे विशालकाय मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दबोचकर नदी में खींच ले गया। इस दौरान महिला के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई लेकिन जबतक लोग कुछ कर पाते तब तक मगरमच्छ महिला को मार चुका था और उसके शव को घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर चमन चौराहा बाजार के निकट खींच ले गया। 

जाल फेंक कर महिला के शव को मगरमच्छ के जबड़े से निकाला

स्थानीय लोगों ने हाका लगाते हुए जाल फेंक कर महिला के शव को किसी तरह मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाकर बरामद कर लिया है। घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पर वन रक्षक अब्दुल सलाम ने मौके पर पहुच कर लोगों को सतर्क किया। लोगों ने घटना सूचना पुलिस को दी है।

गांव के लोगों ने बड़ी ही मुश्किल से शव को मगरमच्छ के मुंह से निकाला

स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की जानकारी मिलते ही गांव के लोग जाल लेकर नहर में कूद गए। लोगों को देखकर मगरमच्छ भागता रहा। हालांकि लोगों ने जाल में फंसाकर महिला को मगर के मुंह से निकाला। हालांकि महिला की मौत हो चुकी थी। इस घटना को देखने के लिए नहर के पुल पर बड़ी संख्या में पहुंच गए। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत है। मृतक महिला के परिवार में कोहराम मचा है। 

ये भी पढ़ेंः  पीलीभीत में कहां छिपा है बाघ? 24 घंटे बाद भी नहीं मिली लोकेशन, बरेली और दुधवा से बुलाए गए एक्सपर्ट

मेरठ में फर्जी दरोगा को आशिकी पड़ी मंहगी, प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो परिजनों ने किया ऐसा काम; खुल गई पोल

 

रिपोर्ट- बच्चे भारती, बहराइच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।