1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक हादसा, दो बसों की टक्कर में 40 यात्री घायल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक हादसा, दो बसों की टक्कर में 40 यात्री घायल

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Jan 15, 2024 08:30 am IST,  Updated : Jan 15, 2024 10:08 am IST

हादसे की खबर मिलते ही घायल यात्रियों को प्रशासन के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा।- India TV Hindi
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा। Image Source : REPRESENTATIVE

उत्तर प्रदेश का यमुना एक्सप्रेस-वे काफी समय से हादसों के लिए चर्चा में बना रहता है। यहां पर सोमवार को एक बार फिर से भयानक हादसा देखने को मिला है।  यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह 3 बजे के करीब 2 बसों में भयानक टक्कर हो गई है। इस हादसे में कुल 40 यात्रियों के घायल होने की खबर सामने आई है। हादसे की खबर मिलते ही घायल यात्रियों को प्रशासन के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  

कैसे हुआ हादसा?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक,  यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा के पास माइल स्टोन 110 राया कट पर सुबह करीब 3 बजे दो बसें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में 40 लोग घायल हुए जिनमें से 31 को घायलों को जिला अस्पताल और र 9 अन्य घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने दिया बयान

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए इस भयानक हादसे पर पुलिस का बयान भी सामने आ गया है। मथुरा एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया है कि हादसे का शिकार होने वाली एक बस धौलपुर से नोएडा जा रही थी और दूसरी बस इटावा से नोएडा जा रही थी। हालांकि, यमुना एक्सप्रेस-वे पर ये दोनों बसें हादसे का शिकार हो गईं।

राज्य में कोहरे का कहर

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस वक्त कोहरे का कहर भी जारी है। इस कारण कम विजिबिलिटी होने से वाहनों को चलाने में काफी समस्या सामने आ रही है। मानाजा रहा है कि इस हादसे की वजह कम विजिबिलिटी भी हो सकती है। घटना के बाद बसों को रास्ते से हटवाया गया है और यातायात को सुचारू रूप से शुरू करवा दिया गया है। 

ये भी पढ़ें- VIDEO: अपनी चोटी से रामरथ खींचकर अयोध्या जा रहे बाबा बद्री, 501 किलोमीटर का है सफर

ये भी पढ़ें- कुश्ती संघ के निलंबित अध्यक्ष संजय सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, सांसद बृजभूषण को भी जान का खतरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।