1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. "55 वर्षों तक संविधान में बार-बार बदलाव किया गया", कांग्रेस पर CM योगी ने बोला हमला

"55 वर्षों तक संविधान में बार-बार बदलाव किया गया", कांग्रेस पर CM योगी ने बोला हमला

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 20, 2025 07:19 am IST,  Updated : Jan 20, 2025 07:21 am IST

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि एक विशेष पार्टी ने अपने निजी हितों की पूर्ति के लिए 55 वर्षों में संविधान में बार-बार संशोधन किया, जिससे इसकी मूल भावना कमजोर हुई।

योगी आदित्यनाथ- India TV Hindi
योगी आदित्यनाथ Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग संविधान की रक्षा का दावा करते हैं, वही इसके मूल सिद्धांतों को बदलने के जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को संविधान का सम्मान करने का सही अर्थ समझने के लिए महाकुंभ में आना चाहिए। मुख्यमंत्री ने रविवार को यह बयान तब दिया जब वह त्रिवेणी मार्ग स्थित सेक्टर चार में संविधान गैलरी का दौरा कर रहे थे।

"संविधान के मूल सिद्धांतों को कमजोर किया गया"

योगी आदित्यनाथ ने गैलरी में भ्रमण करते हुए कहा, "एक विशेष पार्टी ने अपने निजी हितों की पूर्ति के लिए 55 वर्षों तक संविधान में बार-बार संशोधन किया, जिससे इसके मूल सिद्धांतों को कमजोर किया गया।" हालांकि, उन्होंने किसी पार्टी का नाम लेने से बचते हुए यह भी कहा कि जो लोग नाटकीय रूप से संविधान को हाथ में लेकर शपथ लेते हैं, उनके पास न तो घर में संविधान की प्रति होगी और न ही उन्होंने इसे कभी पढ़ा होगा।

"संविधान हमारे मार्गदर्शक आदर्श का प्रतीक है"

मुख्यमंत्री ने कहा, "संविधान हमारे मार्गदर्शक आदर्श का प्रतीक है और पूरे देश को नियंत्रित करता है। बिना संविधान और उसके कानूनों के कोई भी समाज काम नहीं कर सकता।" उन्होंने इस मौके पर संविधान गैलरी के महत्व को रेखांकित किया और इसे युवा पीढ़ी को भारतीय संविधान के बारे में शिक्षित करने का एक महत्वपूर्ण साधन बताया।

संविधान गैलरी में भारतीय संविधान पर विभिन्न पुस्तकों और शास्त्रों के साथ-साथ अन्य प्रदर्शनी भी रखी गई हैं। गैलरी का उद्देश्य आगंतुकों को संविधान के प्रारूपण, इसके अंगीकरण और विभिन्न अनुच्छेदों के बारे में जानकारी प्रदान करना है। गैलरी में ऐतिहासिक दस्तावेजों और संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों के योगदान पर भी प्रदर्शनी आयोजित की गई है। इसके अलावा आगंतुक संविधान सभा की बहसों की रिकॉर्डिंग को ऑडियो प्रस्तुतियों के माध्यम से भी सुन सकते हैं। (भाषा इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें- 

राजौरी में रहस्यमयी मौतों की जांच अभी भी जारी, सील की गई बावड़ी; तैनात रहेगी पुलिस

Mahakumbh 2025: महाकुंभ स्नान के दौरान इन मंत्रों का करें जाप, धुल जाएंगे आपके पाप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।