1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आज शाम 5 बजे होगा योगी सरकार की कैबिनेट का विस्तार, जानिए राजभर सहित कौन-कौन बनेगा मंत्री

आज शाम 5 बजे होगा योगी सरकार की कैबिनेट का विस्तार, जानिए राजभर सहित कौन-कौन बनेगा मंत्री

 Reported By: Ruchi Kumar Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Mar 04, 2024 06:50 pm IST,  Updated : Mar 05, 2024 08:22 am IST

2022 में सरकार गठन के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार अभी तक नहीं हुआ है। अब आज शाम 5 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और इस बार ओपी राजभर को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

Uttar Pradesh, Yogi Adityanath, CM Yogi - India TV Hindi
कल हो सकता है योगी सरकार की कैबिनेट का विस्तार Image Source : FILE

लखनऊ: कई महीनों के कयासों के बाद योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट का विस्तार आज शाम 5 बजे होगा। सूत्रों के अनुसार, सुभासपा से ओम प्रकाश राजभर, RLD से दो और दारा सिंह चौहान को योगी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कल आगरा दौरे से वापस लौटने के बाद यह विस्तार होगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरएलडी से राजपाल बालियान (आरएलडी), सुभासपा से ओपी राजभर (एसबीएसपी),  बीजेपी से दारा सिंह चौहान बतौर कैबिनेटमंत्री शपथ ले सकते हैं। वहीं राज्य मंत्री  के तौर पर भाजपा से आकाश सक्सेना और रालोद से प्रदीप चौधरी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इस मंत्रिमंडल विस्तार के कयास पिछले साल अक्टूबर से लगाया जा रहा था, लेकिन हो नहीं रहा था। वहीं पिछले दिनों ओपी राजभर के नाराजगी जताने के बाद अब इसकी संभावना ज्यादा बनती हुई दिख रही हैं।

पूर्वांचल राज्य बनाकर बनूंगा सीएम- राजभर 

लोकसभा चुनावों से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अपनी अगली रणनीति का खुलासा किया है। राजभर ने कहा कि वो जल्द उत्तर प्रदेश को अलग कर पूर्वांचल राज्य बनाएंगे और खुद पूर्वांचल राज्य का मुख्यमंत्री बनेंगे। सिकंदरपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित वंचित शोषित हक अधिकार रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा आगे कहा, "तब राजभरों को आवास, शौचालय नहीं मांगना पड़ेगा, जहां उसका मुख्यमंत्री जाएगा पूरा प्रशासन उसके पीछे होगा, तब वह पूछेंगे आवास क्यों नहीं बना, शौचालय क्यों नहीं बना?" राजभर ने कहा, "थोड़ी सी और ताकत दे दो, पूर्वांचल राज्य बनाकर राजभरों की सरकार बना दूंगा। उस पर अंदरखाने काम कर रहा हूं।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।