1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं को लेकर CM योगी ने किया बड़ा ऐलान, जानें क्या कहा

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं को लेकर CM योगी ने किया बड़ा ऐलान, जानें क्या कहा

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Dec 06, 2025 04:44 pm IST,  Updated : Dec 06, 2025 05:22 pm IST

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि के मौके पर उनके एक बयान को याद करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने भविष्य के खतरों के बारे में आगाह किया था।

yogi Adityanath speech- India TV Hindi
CM आदित्यनाथ ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की बातों का जिक्र किया। Image Source : PTI

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए मौलाना मोहम्मद अली जौहर पर निशाना साधा। शनिवार को भीमराव आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके एक स्टेटमेंट को याद करते हुए सीएम योगी बोले कि बाबा साहेब एक बार कहा था कि जो शख्स भारत की जमीन पर पैदा हुआ, भारत की सुविधाओं का उपयोग करता है, फिर भी भारत की जमीन को अपवित्र मानता है, उसके बयान कभी भी भारतीयों के हित में नहीं हो सकते। सीएम योगी जाहिर तौर पर खिलाफत आंदोलन की हस्ती मौलाना मोहम्मद अली जौहर के बारे में बता रहे थे, जिन्होंने 1931 में यरूशलम में मौत की इच्छा जताई थी। इसके साथ ही सीएम योगी ने आंबेडकर की प्रतिमाओं को लेकर भी बड़ा ऐलान किया।

सीएम योगी ने किया खिलाफत के वक्त की हस्ती का जिक्र

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में भाषण देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कहा, “बाबा साहेब आंबेडकर ने उस वक्त हमें उन सभी खतरों से आगाह किया था। याद रखें, उस वक्त 1923 में एक प्रमुख नेता ने कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहते हुए वंदे मातरम गाने से इनकार कर दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उनके जीवन के आखिरी पल आए, तो उन्होंने यरूशलम में मृत्यु की इच्छा जताई।''

मुख्यमंत्री योगी ने आंबेडकर के बयान को किया याद

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “उस वक्त बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने एक बयान दिया था कि जो शख्स भारत की जमीन पर पैदा हुआ है, भारत की सुविधाओं का उपयोग करता है, फिर भी भारत की धरती को अपवित्र मानता है, उस शख्स की बातें कभी भी भारतीयों के हित में नहीं हो सकतीं।” उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से जो लोग तुष्टिकरण की पॉलिसी पर चल रहे हैं, वे ना सिर्फ भारत को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का भी अपमान कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसे लोगों के प्रयासों का एक हिस्सा देशवासियों को उनकी सुविधाओं से वंचित करना भी है। कांग्रेस की वेबसाइट के मुताबिक, मौलाना मोहम्मद अली जौहर ने साल 1923 में कांग्रेस के काकीनाडा अधिवेशन की अध्यक्षता की थी।

आंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा ऐलान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी सरकार बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं की सिक्योरिटी के लिए उनके चारों ओर दीवार का एक सुरक्षा घेरा बनाएगी। आज हमारी सरकार एक और महत्वपूर्ण फैसला लेने जा रही है, और वह निर्णय यह है कि यूपी में जहां भी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्तियां लगी हैं, वहां अक्सर कुछ शरारती तत्व आकर इन प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। वे उन्हें नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं। अब हमारी सरकार इन मूर्तियों के चारों तरफ दीवार बनाकर उनकी सुरक्षा के लिए एक सिस्टम बनाएगी।

(इनपुटः भाषा)

ये भी पढ़ें-

'कोई इसकी एक ईंट भी नहीं हटा सकता, क्योंकि...', हुमायूं कबीर ने बंगाल में रखी बाबरी मस्जिद की नींव

VIDEO: अखिलेश यादव ने पत्नी के साथ सलीम चिश्ती दरगाह पर चादर चढ़ाई, जया बच्चन भी रहीं मौजूद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।