1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. क्रिकेट की बात
  4. IPL 2020: रोहित शर्मा (80) के बाद गेंदबाजों के दमदार खेल से मुंबई ने केकेआर को 49 रनों से हराया
Published : Sep 24, 2020 08:28 am IST,  Updated : Sep 24, 2020 08:56 am IST

IPL 2020: रोहित शर्मा (80) के बाद गेंदबाजों के दमदार खेल से मुंबई ने केकेआर को 49 रनों से हराया

‘हिटमैन’ रोहित शर्मा की अपने पसंदीदा पुल शॉट से सजी लाजवाब पारी के बाद गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन से मुंबई इंडियन्स ने बुधवार को यहां कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को 49 रन से हराकर 13वें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना खाता खोला। रोहित ने 54 गेंदों पर 80 रन की पारी खेली जिसमें तीन चौके और छह गगनदायी छक्के शामिल हैं। उन्होंने सूर्यकुमार यादव (28 गेंदों पर 47, छह चौके, एक छक्का) के साथ दूसरे विकेट के लिये 90 रन जोड़े।

Advertisement