1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. किसानों को लेकर राज्य सभा में बोले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
Published : Feb 05, 2021 01:14 pm IST,  Updated : Feb 05, 2021 01:24 pm IST

किसानों को लेकर राज्य सभा में बोले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

केंद्र द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के मामले पर आज राज्यसभा में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपनी बात कही। तोमर इस दौरान विपक्ष पर जमकर बरसे और कहा कि खेती पानी से होती है, खून से खेती सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है भाजपा नहीं। कृषि मंत्री ने कहा, ''भारत सरकार नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व पूरी तरह किसानों के प्रति समर्पित है, हम लोगों ने लगातार उनको सम्मान देने की कोशिश की, 12 बार बुलाकर बातचीत की लेकिन एक शब्द भी हमने उनके बारे में गलत नहीं बोला। कृषि मंत्री ने कहा, हमने संवेदनशीलता के साथ विचार किया, लेकिन हमने यह जरूर कहा कि प्रावधान में कहां गलती है वह बताइए, हमने उनकी भावना के अंतर्गत जिन विंदुओं को जिन्हित किया जा सकता था उसको भी चिन्हित किया।''

Advertisement