1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. पटना के IGIMS में कोरोना वैक्सीन लगवाएंगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
Published : Mar 01, 2021 12:34 pm IST,  Updated : Mar 01, 2021 01:00 pm IST

पटना के IGIMS में कोरोना वैक्सीन लगवाएंगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को उनकी पार्टी जनता दल (युनाइटेड) 'विकास दिवस' के रूप में मना रही है। इस मौके पर पार्टी कार्यालय में 70 पौंड का केक भी काटा जाएगा। नीतीश कुमार के जन्मदिन के मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा पटना की सडकों पर कई बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। नीतीश के जन्मदिन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं भी दी जा रही हैं।

Advertisement