1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. हरियाणा में स्कूल के 54 छात्र पाए गए कोरोना पॉजिटिव
Published : Mar 02, 2021 05:54 pm IST,  Updated : Mar 02, 2021 05:54 pm IST

हरियाणा में स्कूल के 54 छात्र पाए गए कोरोना पॉजिटिव

कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर से डराने वाली खबर आई है, हरियाणा के करनाल जिले में एक स्कूल के 54 बच्चे एक साथ कोरोना पॉजिटिव निकले हैं जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। राज्य में स्कूल और कॉलेज की गतिविधियां शुरू हो चुकी है जिसके बाद से कोरोना का संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। बता दें कि करनाल में मंगलवार शाम तक कुल 78 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना के इन मामलों ने एक बार फिर शासन-प्रशासन को आगाह किया है कि लापरवाही भारी पड़ सकती है।

Advertisement