1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. हैरी, मेगन ने ब्रिटेन के रॉयल परिवार पर किये बड़े खुलासे
Published : Mar 08, 2021 10:25 pm IST,  Updated : Mar 08, 2021 10:25 pm IST

हैरी, मेगन ने ब्रिटेन के रॉयल परिवार पर किये बड़े खुलासे

ब्रिटेन के राजकुमार ‘ड्यूक ऑफ ससेक्स’ हैरी और उनकी पत्नी ‘डचेस ऑफ ससेक्स’ मेगन मर्केल की दूसरी संतान बेटी होगी। दम्पत्ति ने ओपरा विनफ्रे को दिए एक साक्षात्कार में यह खुलासा किया। यह साक्षात्कार रविवार रात प्रसारित किया गया था। हैरी और मेगन का एक बेटा भी है, जो मई में दो साल का हो जाएगा। हैरी ने कहा, ‘‘संतान के तौर पर पहले एक बेटा और फिर एक बेटी पाना, इससे अधिक आप क्या चाह सकते हैं? अब हम एक परिवार हैं। हम चारों और हमारे दो पालतू कुत्ते।’’

Advertisement