1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. राजनीति
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के कोकराझार किया रैली को सम्बोधित, कहा- कांग्रेस के झूठ और षड्यंत्र को समझें
Published : Apr 01, 2021 12:13 pm IST,  Updated : Apr 01, 2021 12:17 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के कोकराझार किया रैली को सम्बोधित, कहा- कांग्रेस के झूठ और षड्यंत्र को समझें

मुझे संतोष है कि 2016 में बीटीआर में शांति और विकास का जो वादा हमने किया था उसे लेकर हमने बहुत इमानदार प्रयास किया, कांग्रेस के लंबे शासन ने असम को बम बंदूक और ब्लॉकेज में झोक दिया था। एनडीए ने असम को शांति और सम्मान की सौगात दी है। आप याद कीजिए यह अटल जी की एनडीए सरकार थी जिसने बोडोलैंड टोरिटोरियल काउंसिल का अधिकार आपको दिया और यह भी देखिए एनडीए की वर्तमान केंद्र सरकार ने स्थाई शांति के लिए एतिहासिक बोडो अकॉर्ड पर मुहर लगाई। आज बीटीआर का विस्तार हुआ है और विकास की नई शुरुआत भी हुई है। बोडोलैंड के विकास के लिए हमारा मंत्र है शांति, उन्नति और सुरक्षा-पीएम मोदी

Advertisement