1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आठ साल के बच्चे ने Youtube से कमा लिए 185 करोड़ रुपए, फोर्ब्स ने लगाई मुहर

आठ साल के बच्चे ने Youtube से कमा लिए 185 करोड़ रुपए, फोर्ब्स ने लगाई मुहर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 19, 2019 03:07 pm IST,  Updated : Dec 19, 2019 03:40 pm IST

आठ साल का ये बच्चा 2019 में अपने यूट्यूब चैनल से 185 अरब रुपए कमा चुका है। जानिए आखिर इस बच्चे ने क्या दिखाया अपने चैनल पर।

ryan kaji - India TV Hindi
रेयान काजी
आठ साल के एक बच्चे ने अपने यूट्यूब चैनल से 2019 में 26 मिलियन डॉलर य़ानी 185 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने का कीर्तिमान स्थापित किया है। कमाल का है ना ये बच्चा, फोर्ब्स ने इस बच्चे को यूट्यूब पर सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाला शख्स करार दिया है। ये बच्चा अपने यूट्यूब चैनल पर खिलौनों का रिव्यू करता है। यानी खिलौनों से खेलकर बताता है कि वो कैसे हैं। 
 
आठ साल का रेयान काजी अपना यूट्यूब  चैनल चलाता है। पिछले साल रेयान ने 22 करोड़ डॉलर कमाए थे और पिछले साल भी ये बच्चा यूट्यूब से कमाई करने वाले लोगों के सबसे ऊपर था। 
 
अब बात करते हैं इस बच्चे के चैनल 'रेयान्स वर्ल्ड' की, जिसके चलते वो उसके माता पिता तीन चार सालों में अरबपति बन गए हैं। रेयान के माता पिता ने 2015 में इस यूट्यूब चैनल को लॉन्च किया था, तब रेयान महज तीन सालों का था। अब इस चैनल के 22.9 मिलियन सस्क्राइबर बन चुके हैं।
 
अपने इस चैनल में रेयान इन खिलौनों की अनबॉक्सिंग करता है। यानी गिफ्ट के रूप में आए खिलौनों को खोलता है औऱ उन्हें असेंबल करता है। फिर उनके साथ खेलता है और अपनी बात रखता है। चैनल के कई वीडियो अरबों व्यूज ला चुके हैं। 
 
रेयान के चैनल ने टैक्सास के कुछ लड़कों के बनाए चैनल डूड परफेक्ट को पीछे छोड़ दिया है। डूड परफेक्ट ने पिछले साल 20 मिलियन डॉलर कमाए थे। तीसरे नंबर पर आस्ट्रेलिया के पांच साल के  बच्चे एनास्टासिया रेडजिन्साकाया का नाम है जिसने पिछले साल 18 मिलियन कमाए थे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।