1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. PUBG बैन होने के 24 घंटे बाद ही अब लोग कर रहे ये डिमांड, सोशल मीडिया पर फिर मची खलबली

PUBG बैन होने के 24 घंटे बाद ही अब लोग कर रहे ये डिमांड, सोशल मीडिया पर फिर मची खलबली

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 03, 2020 08:53 pm IST,  Updated : Sep 03, 2020 09:12 pm IST

जहां एक ओर लोग सोशल मीडिया पर पबजी बैन होते ही अपना दुख जाहिर कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग फनी मीम्स बनाकर अब चाइनीज कंपनी से सभी तरह के आधिकारिक रिश्ते खत्म करने की अपील कर रहे हैं।

PUBG Ban- India TV Hindi
PUBG Ban Image Source : SOCIAL MEDIA

PUBG सहित 118 चाइनीज ऐप के बंद करने के एलान को 24 घंटे से ज्यादा का वक्त हो चुका है। भारत सरकार के इस फैसले ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। जहां एक ओर लोग सोशल मीडिया पर पबजी बैन होते ही अपना दुख जाहिर कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग फनी मीम्स बनाकर अब चाइनीज कंपनी से सभी तरह के आधिकारिक रिश्ते खत्म करने की अपील कर रहे हैं। 

डेविल नाम के एक यूजर ने ट्वीट किया- 'कुछ भी बचा नहीं है पबजी को भारत में बैन कर दिया गया। अब चाइनीज कंपनी से अपने बचे हुए आधिकारिक रिश्ते भी तोड़े।'

सीडीटी नाम के यूजर ने कमेंट किया- 'कृपया आप चाइनीज ऐप की साझेदारी को किसी और नॉन चाइनीज कंपनी के साथ करें। हमें इस ऐप की जरूरत है।'

अवीश नाम के एक यूजर ने कमेंट किया- 'कृपया इस चाइनीज कंपनी से रिश्ते खत्म कर किसी और कंपनी से टाइअप करें।'

जेम्स नाम के एक यूजर ने कमेंट किया-  'कृपया भारत में PUBG के प्रतिबंध के बारे में कुछ करें।' 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।