1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: मौत से पंगा लेने चली थी ये एक्ट्रेस, कर डाली ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर लोग बोले: सनकी

Viral: मौत से पंगा लेने चली थी ये एक्ट्रेस, कर डाली ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर लोग बोले: सनकी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 13, 2021 08:44 am IST,  Updated : Jan 13, 2021 09:39 am IST

इस दुनिया का एक ही सत्य है और वो ही मौत। लेकिन कोई इस सच्चाई को ही बदलना चाहे तो उसे क्या कहेंगे। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कर रही एक्ट्रेस को सनकी कहा जा रहा है।

एजेलिया बैंक- India TV Hindi
एजेलिया बैंक Image Source : INSTAGRAM/AZEALIABANKS

जीवन और मृत्यु एक ऐसा सत्य है जिनको नकारा नहीं जा सकता। लेकिन कुछ सनकी लोग ऐसा नहीं मानते हैं। ऐसे लोग हमेशा ऊल जलूल हरकतें करते रहते हैं। ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला अमेरिका से आ रहा है। यहां मशहूर एक्ट्रेस और रैपर एजेलिया अमांडा बैंक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसे क्लिप्स डाल दिए जिसे देखकर सोशल मीडिया पर कोहराम मच गया। दरअसल इस रैपर ने अपनी मरी हुई बिल्ली को जिंदा करने के चक्कर में उसकी बॉडी के साथ कुछ ऐसा किया जिसे देखकर एजेलिया के फैंस भी सकते में आ गए हैं और उसे सनकी घोषित कर दिया है। 

Viral : मां ने गलती से लगा दी ऐसी क्रीम, गुब्बारे की तरह फूला बच्चे का मुंह, फोटो हुई वायरल

डेली मेल के मुताबिक एजेलिया पहले भी दावा कर चुकी हैं कि वो जादूगरनी हैं और ये जादू उनको उनकी मां से मिला था। लेकिन हाल ही में एजेलिया द्वारा किया गया सनकीपन ये साबित करने के लिए काफी है कि उनको मानसिक इलाज की जरूरत है। 

उधर एजेलिया के सनकी वीडियो के बाद उनपर इतने मीम्स बन गए कि दो दिन तक एजेलिया अमेरिका में ट्विटर पर ट्रेंड करती रही थी। आइए अब जानते हैं कि एजेलिया ने क्या किया था जिसके लिए उनकी इतनी लानत मलानत की जा रही है। 

Viral Video: सिद्धिविनायक मंदिर की चौखट पर बैठा रहता है ये डॉग, श्रद्धालुओं को इस अंदाज में देता है आशीर्वाद

दरअसल तीन माह पहले एजेलिया की पालतू बिल्ली लूसिफर मर गई थी। एजेलिया ने उसे अपने घर के ही कंपाउंड में दफना दिया था। अब एजेलिया ने उस बिल्ली को जिंदा करने का प्रपंच रचा और उसे कब्र से बाहर निकाला। इसके बाद एक्ट्रेस ने उस बिल्ली की हड्डियों को पानी में उबाला ताकि वो फिर जिंदा हो सके। इतना ही नहीं उसने अपने इस बेतुके और डरावने कारनामे के वीडियो क्लिप भी इंटरनेट पर शेयर कर दिए।

Viral : 20 साल से कमरे में कैद, 15 साल से नहीं किया स्नान, घर से मिला इतना सोना कि होश उड़ जाएंगे

इन वीडियो क्लिप को देखकर लोग इतना डर गए कि एक्ट्रेस को गिरफ्तार करने की भी मांग उठने लगी। हालांकि कुछ देर बाद एजेलिया ने उन क्लिप्स को इंटरनेट से हटा दिया लेकिन तब तक एजेलिया अपने सनकीपन से इतना मशहूर हो उठी थी कि ट्विटर पर उनके नाम के मीम्स की बाढ़ आ गई। 

Azealia banks post reaction
Image Source : TWITTER REACTIONAzealia banks post reaction  

कुछ यूजर कह रहे हैं कि एजेलिया सनकी है, इसे गिरफ्तार करके मानसिक अस्पताल भेजा जाए।

Azealia banks post reaction
Image Source : TWITTER REACTIONAzealia banks post reaction  

कुछ यूजर मांग कर रहे हैं कि एक्ट्रेस का सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिया जाए। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।