1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: सिद्धिविनायक मंदिर की चौखट पर बैठा रहता है ये डॉग, श्रद्धालुओं को इस अंदाज में देता है आशीर्वाद

Viral Video: सिद्धिविनायक मंदिर की चौखट पर बैठा रहता है ये डॉग, श्रद्धालुओं को इस अंदाज में देता है आशीर्वाद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 12, 2021 05:09 pm IST,  Updated : Jan 12, 2021 05:13 pm IST

सिद्धिविनायक मंदिर की सीढ़ियों पर बैठा एक डॉग सुर्खियां बटोर रहा है।

 Watch Video online Siddhivinayak a dog sitting on the stairs of the temple is making headlines, सिद- India TV Hindi
  Watch Video online Siddhivinayak a dog sitting on the stairs of the temple is making headlines, सिद्धिविनायक मंदिर की सीढ़ियों पर बैठा एक डॉग सुर्खियां बटोर रहा है।  Image Source : FACEBOOK/ARUN LIMADIA

मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर की चर्चा ना केवल देश में बल्कि विदेशो में भी है। जो भी मुंबई आता है उसके मन में यही इच्छा होती है कि वो एक बार जरूर भगवान गणेश के इस मंदिर पर माथा टेके। आजकल भगवान गणेश का ये मंदिर अपनी प्रसिद्धि के अलावा एक डॉग की वजह से भी सुर्खियां बटोर रहा है। इस डॉग ने आजकल इस मंदिर को अपना बसेरा बना लिया है और आते जाते श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देकर सबका मन मोह रहा है। 

Viral : मां ने गलती से लगा दी ऐसी क्रीम, गुब्बारे की तरह फूला बच्चे का मुंह, फोटो देखकर कह उठेंगे: बाप रे!

इस डॉग के सिद्धि विनायक मंदिर का वीडियो फेसबुक पर अरुण लिमाडिया नाम के व्यक्ति ने पोस्ट किया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि ये डॉग मंदिर के गेट पर सीढ़ियों के पास बैठा हुआ है। जैसे जैसे श्रद्धालु आ रहे हैं ये डॉग कभी उनसे हाथ मिलाता है और जो झुककर उसे प्रणाम करते हैं उनके सिर पर पैर रखकर अपना आशीर्वाद भी देता है। 

अब जरा इस डॉग के इस वीडियो को देखिए। इस वीडियो में आप देखेंगे कि श्रद्धालु जैसे ही मंदिर में दर्शन करके बाहर आता है तो वो डॉग के सामने सिर झुकाता है। तभी ये डॉग उसरे सिर पर अपना पैर रखता है और उसे आशीर्वाद देता है। इस डॉग के इस प्यार को पाकर श्रद्धालु भी खुश हो जाता है और वो इस डॉग के माथे पर किस करता है। 

ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसे अब तक 15 हजार से ज्यादा लोक लाइक कर चुके हैं और 25 हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।