RCB vs SRH: आईपीएल 2024 के 41वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने थी। ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया। इससे पहले खेले गए मैच में आरसीबी की टीम को 25 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। विराट कोहली और रजत पाटीदार ने टीम के लिए अर्धशतकीय पारियां खेली। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 35 रनों से जीता मुकाबला।