1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Watch: ढाबा चला रहे 80 साल के बुजुर्ग के इस वजह से निकले आंसू, Video हुआ वायरल तो मदद करने वालों का लगा तांता

Watch: ढाबा चला रहे 80 साल के बुजुर्ग के इस वजह से निकले आंसू, Video हुआ वायरल तो मदद करने वालों का लगा तांता

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 08, 2020 12:39 pm IST,  Updated : Oct 08, 2020 12:47 pm IST

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में मेट्रो स्टेशन के पास ही ये बुजुर्ग अपनी छोटी-सी दुकान (ढाबा) चलाते हैं। दोनों उम्र के इस पड़ाव में आकर भी दिनभर मेहनत करते हैं, लेकिन...

baba ka dhaba malviya nagar - India TV Hindi
बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है Image Source : TWITTER

कोरोना वायरस की वजह से ना सिर्फ सेहत को लेकर परेशानियां खड़ी हुई हैं, बल्कि इसने आर्थिक रूप से भी लोगों को झकझोर दिया है। कुछ ऐसा ही हुआ 80 साल के बुजुर्ग दंपति के साथ, जो इस उम्र में भी मेहनत कर अपना छोटा-सा ढाबा चला रहे हैं, लेकिन ग्राहक नहीं मिलने पर वो अपनी लागत तक नहीं निकाल पा रहे हैं। अपनी कहानी बयां करते हुए इनकी आंखों से आंसू निकल पड़े तो लोगों का भी दिल पसीज गया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उससे भी ज्यादा तेजी से मदद के लिए हाथ भी आगे बढ़ रहे हैं।

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में मेट्रो स्टेशन के पास ही ये बुजुर्ग अपनी छोटी-सी दुकान (ढाबा) चलाते हैं। दोनों उम्र के इस पड़ाव में आकर भी दिनभर मेहनत करते हैं और खाना बनाते हैं, लेकिन कोविड-19 की वजह से उनकी दुकान पर लोग खाना खाने नहीं आ रहे हैं। जब वीडियो बनाने वाले ने पूछा कि आप दिन भर में कितना कमा लेते हैं तो कांपते हाथों से उन्होंने अपने गल्ले से 10-10 के 4-5 नोट निकालकर दिखाए कि बस इतना ही। 

सपना चौधरी के बेटे की पहली झलक आई सामने, इंटरनेट पर वायरल हो रही है फोटो

बुजुर्ग अपनी हालत बयां करते-करते आंसू नहीं रोक पाए और जिसने भी उनकी ऐसी हालत देखी, वो भी रो पड़ा। वीडियो बना रहा शख्स उन्हें सांत्वना देता है कि आप परेशान मत होइये, हम आपकी मदद करेंगे। 

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, इसे देखकर लोगों का दिल भर गया। कुछ लोग उन्हें ऑनलाइन पैसे भेज रहे हैं तो कई खुद उनकी दुकान पर पहुंचकर मदद कर रहे हैं। सभी दिल्ली में रहने वाले लोगों से अपील कर रहे हैं कि वो उनकी दुकान पर खाना खाने जरूर जाएं। साथ ही अपने आसपास मौजूद उन लोगों की मदद करें, जिन्हें दो जून की रोटी नसीब नहीं हो पाती है। 

स्वरा भास्कर, रवीना टंडन, रणदीप हुड्डा और सोनम कपूर ने भी किया ट्वीट

ये वीडियो इस कदर वायरल हो रहा है कि क्रिकेटर आर अश्विन और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। 

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी वीडियो शेयर कर लिखा है कि "दिलवालों दिल दिखाओ, जो भी यहां जाकर खाना खाएगा और मुझे फोटोज भेजेगा, मैं उसकी फोटो के साथ मैसेज लिखकर पोस्ट करूंगी।" 

स्वरा भास्कर ने लिखा, "दिल्ली! चलो ‘बाबा का ढाबा’ पर मटर पनीर खाते हैं! मालवीय नगर में!" 

रणदीप हुड्डा ने लोगों से इन बुजुर्ग की दुकान जाकर इनकी मदद करने की अपील की है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।