1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: इमारत में लगी आग तो बिल्ली बन गई Super Cat, मारी ऐसी कूद, देखकर हैरत में पड़ जाएंगे

Video: इमारत में लगी आग तो बिल्ली बन गई Super Cat, मारी ऐसी कूद, देखकर हैरत में पड़ जाएंगे

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 15, 2021 01:49 pm IST,  Updated : May 15, 2021 01:49 pm IST

काली बिल्ली की जगह कोई इंसान होता तो शायद उसकी कई हड्डियां टूट गई होती...लेकिन ये बिल्ली तो स्टंट मास्टर निकली। 

super cat- India TV Hindi
super cat Image Source : TWITTER/@FRED035SCHULTZ

फिल्मों में आपने बहुत से स्टंट देखे होंगे। कारों और विमान से कूदते लोग, जंप मारते और इमारतों से कूदते हीरो, ट्रेन पर लड़ाई वगैरा। लेकिन असल जिंदगी में ऐसा नहीं होता। ऊंचाई से कूदने की बात छोड़िए..चलते चलते गिर जाए तो हड्डियां टूटने का खतरा हो जाता है। लेकिन एक स्टंटबाज बिल्ली आजकल बहुत चर्चा में है। ये बिल्ली जलती हुई इमारत से कूद पड़ी और वो भी अपने पैरों पर जाकर खड़ी हो गई। 

ये वीडियो देखकर आप बिल्ली को सुपरकैट कह सकते हैं। इस वीडियो को Fred Schultz नामक यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है कि जलती हुई इमारत से बिल्ली कूदी और आराम से चलती हुई निकल गई। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि काली बिल्ली ने इमारत की खिड़की से कूद मारी..फिर वो जमीन पर गिरी नहीं बल्कि पैरो पर जाकर उछलते हुए खड़ी हो गई और आराम से चली गई। इसकी बजाय कोई इंसान होता तो धड़ाम से जा गिरता और उसकी हड्डियां चूर चूर हो गई होतीं।

इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। अभी तक 21 हजार लोग इसे देख चुके हैं औऱ बिल्ली की तारीफ में कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोग इसे सुपरकैट कह रहे हैं तो कुछ चमत्कारी बिल्ली। 

अगर ये बिल्ली इंडिया में होती तो यकीनन किसी फिल्म में स्टंट मास्टर बन गई होती या एक्शन कर रही होती। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।