1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूल्हे से इजाजत मांग दुल्हन ने एक्स प्रेमी को यूं लगाया गले, दूल्हे की स्माइल वाला Video हुआ Viral

दूल्हे से इजाजत मांग दुल्हन ने एक्स प्रेमी को यूं लगाया गले, दूल्हे की स्माइल वाला Video हुआ Viral

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 01, 2021 01:11 pm IST,  Updated : Feb 01, 2021 01:13 pm IST

शादी के मंडप में दुल्हन को बधाई देने आ गया पुराना प्रेमी। दुल्हन ने दूल्हे से इजाजत मांगी कि 'बस आखिरी बार उसे गले लगा लूं' क्या। फिर जो हुआ, उसका वीडियो वायरल हो रहा है।

viral video- India TV Hindi
viral video Image Source : INSTAGRAM/MAYANGKUMAY

शादी एक ऐसा बंधन है जहां दो लोग एक दूसरे के साथ हमेशा के लिए बंध जाते हैं। ऐसा बंधन जहां दो लोग पुराने रिश्तों को छोड़कर नए रिश्ते में बंध जाते हैं। लेकिन शादी के मंडप में अगर दुल्हन अपने पुराने प्रेमी को गले लगाना चाहे तो दूल्हा क्या करेगा। जी हां एक हैरान कर देने वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शादी के मंडप में ही दुल्हन दूल्हे से एक अजीबोगरीब इजाजत मांगती दिख रही है। दूल्हे ने इजाजत तो दी लेकिन उसकी मुस्कुराहट देखकर यूजर कह रहे हैं कि इसमें बहुत दर्द छिपा है। इस वीडियो को 5.5 मिलियन बार देखा जा चुका है। 

Viral: 'नकली बेबी बंप' लगाकर प्रेमी के परिवार तक जा पहुंची लड़की, फिर जो हुआ..

टिक टॉक पर @mayangkumay नामक यूजर ने ये वीडियो क्लिप पोस्ट की है। वीडियो मलयेशिया का बताया जा रहा है जहां शादी के मंडप में दूल्हा और दुल्हन हैं। यहां मेहमान आकर दुल्हन और दूल्हे से मिल रहे हैं। तभी दुल्हन का एक्स प्रेमी आता है और उसे देखकर दुल्हन खुश हो जाती है। एक्स प्रेमी दुल्हन को हैंड शेक करके शादी की बधाई देना चाहता है लेकिन दुल्हन के मन में कुछ और ही चल रहा है। तभी वो दूल्हे से पूछती है कि क्या वो बस आखिरी बार अपने एक्स को गले लगा ले। अब दूल्हा बुझे मन से इजाजत देता है लेकिन उसके चेहरे पर मुस्कुराहट है। एक तरफ दूल्हा खड़ा है और दूसरी तरफ दुल्हन अपने एक्स के गले लगती है। जब दुल्तहन एक्स प्रेमी के गले मिलती है तो दूल्हा नजरें नीची कर लेता है लेकिन उसकी स्माइल देखने लायक है। 

bride ask groom to hug her ex lover
Image Source : INSTAGRAM/MAYANGKUMAYbride ask groom to hug her ex lover

Viral Video : न्यूज चैनल पर मौसम का हाल बता रही एंकर की छूटी हंसी, वजह देख हो जाएंगे भावुक

इसके बाद दुल्हन का एक्स दूल्हे से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ता है लेकिन दूल्हा हाथ मिलाने की बजाय उसे गले लगा लेता है। हालांकि दूल्हे की दिलेरी की लोग तारीफ कर रहे हैं लेकिन यूजर उसे बेचारा बता रहे हैं। दूसरी तरफ कई यूजर ये भी कह रहे हैं कि मंडप में ऐसा बर्ताव दुल्हन के इरादों को जाहिर करता है। एक यूजर ने लिखा है - जब दुल्हन एक्स को गले लगा रही थी तब दूल्हे की स्माइल में छिपा दर्द देखिए। एक यूजर ने  दुल्हन से कहा है - दूल्हा बहुत संयमी है..इससे कुछ सीखो लड़की। 

Viral Video: कंगारू को परेशान कर रहा था ये शख्स, गुस्सा आते ही लिया ऐसा बदला दंग रह गए लोग

इस वीडियो क्लिप को अब तक 5.5 मिलियन बार देखा जा चुका है और  385,000 लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर दुल्हन की हरकत और दूल्हे की बेचारी स्माइल पर  19,200 लोग कमेंट्स कर चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।