1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral:पति को 'गुड न्यूज' देना चाहती थी पत्नी,अपनाया ऐसा तरीका, यूजर बोले: रुला दिया यार

Viral:पति को 'गुड न्यूज' देना चाहती थी पत्नी,अपनाया ऐसा तरीका, यूजर बोले: रुला दिया यार

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 23, 2021 04:41 pm IST,  Updated : Feb 23, 2021 05:09 pm IST

गुड न्यूज देने का इससे अच्छा तरीका कोई और नहीं हो सकता। पत्नी के इस अनोखे तरीके से पति के चेहरे पर आई ऐसी खुशी कि यूजर भी खुश हो गए। वीडियो देखिए।

girl give good news for husband- India TV Hindi
girl give good news for husband Image Source : TWITTER/@HAYLINIC

हर पति पत्नी की जिंदगी में एक ऐसा दिन आता है जब घर में नन्हें मेहमान के आने की खबर आती है। पहली बार मां बनने का सुख एक तरफ और दुनिया के सारे सुख एक तरफ। बहु खट्टा खाए तो समझ जाए कि नया सदस्य आ रहा है..कई बार तबियत खराब होने पर बुलाए गए डॉक्टर ही बताते हैं कि गुड न्यूज है..आप पापा बनने वाले हैं। हालांकि ये ये बहुत फिल्मी हो गया लेकिन जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं, उसके आगे आपको ये सब सामान्य ही लगेगा। जी हां एक लड़की प्रेग्नेंट हुई तो उसने अपने पति को एक अनोखे अंदाज में गुड न्यूज सुनाई। ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है औऱ  सोशल मीडिया पर इसे काफी प्यार दिया जा रहा है। 

सोशल मीडिया पर viral हुए 'धोबी पछाड़' वाले अंकल जी, इनके लाल बालों पर बन रहे Meme

इस वीडियो को ट्विटर पर @HayliNic नामक यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो में एक लड़की अपने पति को बुलाती है और कहती है कि लॉटरी में निकले दो स्क्रेच कार्ड आए हैं, दोनों एक एक स्क्रेच कार्ड घिस रहे हैं। स्क्रेच कार्ड घिसने पर इनाम निकलने या कैश बैक प्राइज तो आपने सुना ही होगा। लड़की अपने स्क्रेच कार्ड को घिस रही है और लड़के की तरफ देखती है। वो लगातार घिसकर देखने की कोशिश कर रहा है कि क्या निकला है इसके पीछे। 

लड़की ने इस स्क्रेच कार्ड पर जो लिखा है वो देखना चाह रही है कि इस पर पति का क्या रिएक्शन होता है। लड़का घिसते हुए कहता है कि चार शब्दों का है। फिर वो और घिसता है..पढ़ता है A..लड़की कहती है और देखो क्या निकलता है। फिर लड़का स्क्रेच कार्ड घिसता है तो निकलता है Baby..। लड़का पढ़ता है बेबी..दो पल बाद वो जैसे ही समझता है..एकदम चिल्लाता हुआ पत्नी के पास जाता है और उसे बांहों में भर लेता है। 

चंद घंटों में इंटरनेट पर फेमस हो गई #shweta बन रहे जबरदस्त मीम्स, यूजर बोले: और बताओ ना!

इस वीडियो को और पति को पिता बनने का पहला संदेश देने के अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है। इस लड़की ने गुड न्यूज सुनाने के लिए जो प्रेंक किया, उसके  बाद यूजर भी उसे बधाई दे रहे हैं और उसका यूनीक आइडिया काफी पसंद किया जा रहा है। 

इस वीडियो को अभी तक आठ लाख लोग देख चुके हैं। करीब 29 हजार लोगों ने लाइक किया है और 2000 से ज्यादा लोग इसे रीट्वीट कर चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।