1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: कोकिलाबेन का 'रौद्र रूप' देखकर यूजर्स की छूट गई हंसी, मजेदार वीडियो हो रहा वायरल

Viral: कोकिलाबेन का 'रौद्र रूप' देखकर यूजर्स की छूट गई हंसी, मजेदार वीडियो हो रहा वायरल

 Written By: India TV Viral Desk
 Published : Sep 16, 2021 04:43 pm IST,  Updated : Sep 16, 2021 04:43 pm IST

'साथ निभाना साथिया' में कोकिलाबेन को किरदार को लोग काफी पसंद करते हैं। इनके डायलॉग पर मीम्स बनाए जाते हैं।

viral video - India TV Hindi
viral video  Image Source : TWITTER/@MAYURSEJPAL

सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में कोकिलाबेन के किरदार को लोग काफी पसंद करते हैं। सीरियल में कोकिलाबेन उर्फ रूपल पटेल सख्त मिजाज सास के किरदार में अक्सर अपनी बहुओं की क्लास लेती नजर आती हैं। कोकिलाबेन की बुलंद आवाज में उनके दमदार डायलॉग पर मीम्स और वीडियो वायरल होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक और मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां एक्टिंग करने के लिए पूरे गेटअप के साथ तैयार हैं। इनमें से एक लड़की कोकिलाबेन का डायलॉग बोलती है। फिर दोनों अपने अंदाज में एक्शन करने लगती हैं।   

पहली लड़की कहती है-'नहीं कोकिला', जिसके बाद कोकिला बनी लड़की उसका हाथ झटक कर बुलंद आवाज में 'मोटा भाभी' बोलते हुए डांस करने लगती है। फिर दोबारा पहली लड़की की टी-शर्ट पकड़कर बोलने लगती है कि-'दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखिए।' इसके बाद लड़की दोबारा नाचने लगती है। इस वीडियो में लड़कियों की एक्टिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

वीडियो में कोकिला बेन बनी लड़की का लड़ाकू अंदाज और रौबीला डांस देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। कहां नाजुक सी बड़ी भाभी और कहां कोकिलाबेन टांग अड़ाने के डायलॉग में दूसरी लड़की के कंधे पर टांग ही रख देती है तो लोग हैरत में पड़ रहे हैं।

Viral Video: इंजेक्शन लेते वक्त बच्चे ने किया ऐसा ड्रामा, वीडियो देख हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे

वीडियो को ट्विटर यूजर @mayursejpal ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा-'मैं अकेले क्यूं झेलूं'। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-'मैं अपनी हंसी नहीं रोक पा रही।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-'वाह, क्या कला है'। लोग लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 हजार से ज्यादा व्यूज और 200 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।  

कोकिलाबेन के डायलॉग पर इससे पहले भी एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसमें 'रसोड़े में कौन था डायलॉग' रीक्रिएट किया गया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इसपर एक रैप सांग भी बना था। कोकिलाबेन उर्फ रूपल पटेल के दमदार डायलॉग को लोग काफी पसंद करते हैं। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

नवजात बच्चे का शव लिए घूम रही हथिनी, वीडियो देखकर महसूस होगा मां का दर्द

Viral : 'बाजीराव मस्तानी' के गाने पर बच्ची ने किया धमाकेदार डांस, लोग बोले - दीपिका पादुकोण 2

Viral : बौद्ध भिक्षु ने भगवान गणेश के मंत्रो का किया ऐसा जाप कि लोग हो गए फैन, आप भी देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।