1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बारिश में भीगते बाइक वाले को JCB ने यूं दी 'छत', Video देखकर लोग बोले: प्रेरणादायक

बारिश में भीगते बाइक वाले को JCB ने यूं दी 'छत', Video देखकर लोग बोले: प्रेरणादायक

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jun 23, 2021 02:19 pm IST,  Updated : Jun 23, 2021 02:19 pm IST

अगर दिल में मदद का जज्बा जिंदा है तो कोई कहीं भी और किसी भी हालात में दूसरों की मदद कर सकता है। देखिए ये वीडियो। 

JCB help in rain- India TV Hindi
JCB help in rain Image Source : TWITTER/@AWANISHSHARAN

दुनिया में मदद का जज्बा लोगों को दूसरों से अलग बनाता है। ऐसे बहुत लोग हैं जो बिना मांगे भी मदद कर देते हैं और उनका जज्बा दुनिया के दिल में घर कर जाता है। ऐसे ही एक JCB और बाइकर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बारिश से भीगते बाइक वाले को JCB ने भीगने से बचाया। 

इस वीडियो को आईएएस अधिकारी अविनाश शरण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है - जब भी संभव हो दयालू रहें।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बारिश हो रही है और जेसीबी मशीन का हत्था (जिससे मिट्टी खोदी जाती है)  एक बाइक वाले के सिर पर छतरी की टंगा है, और बारिश वाला भीगने से बच रहा है। JCB में ही बैठे किसी शख्स ने इस वीडियो को बनाया है जिसे बेहद सराहा जा रहा है। 

इस वीडियो को लगभग 11 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और देखे जाने का ये सिलसिला जारी है। इसे अब तक 1400 से ज्यादा लाइक्स और डेढ सौ से ज्यादा रीट्वीट किया जा चुका है। 

इस वीडियो पर कमेंट्स में इस तरीके की मदद की सराहना की जा रही है। 

एक यूजर लिखता है - मदद ऐसे भी की जा सकती है। एक यूजर ने लिखा है - अद्भुत सराहनीय। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।