1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: लड़की को अश्लील मैसेज भेजता था बॉस, लड़की ने ऑफिस में ही डंडे से कर दी पिटाई, लोग बोले: बढ़िया सबक

Video: लड़की को अश्लील मैसेज भेजता था बॉस, लड़की ने ऑफिस में ही डंडे से कर दी पिटाई, लोग बोले: बढ़िया सबक

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 15, 2021 01:44 pm IST,  Updated : Apr 15, 2021 01:44 pm IST

लड़कियोंं को कमजोर और मासूम समझना अब भूल होगा। गंदे मैसेज भेजने पर इस बहादुर लड़की ने दफ्तर में ही बॉस की पिटाई कर दी, वो भी डंडे से। वीडियो देखकर लोग लड़की की तारीफ कर रहे हैं। 

lady beat boss - India TV Hindi
lady beat boss  Image Source : YOUTUBE/月下笛

कर्मचारी और बॉस का रिश्ता बहुत संवेदनशील और जिम्मेदारी से भरा होता है। लेकिन जब इस रिश्ते में खटास आ जाए तो बहुत बुरा अंजाम होता है। ऐसा ही एक मैनेजर के साथ हुआ जिसमें अपनी महिला कर्मचारी  को अश्लील मैसेज भेजे और अंजाम में उसकी झाड़ू से हुई पिटाई। इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

 'दिव्यांग फूड डिलीवरी बॉय' तो भावुक हो उठे लोग, फोटो देखकर करेंगे हिम्मत और जज्बे को सलाम

मामला चीन का है, यहां एक महिला ने अपने बॉस की पिटाई करते हुए वीडियो बनाया और उसे ऑनलाइन जारी कर दिया। दरअसल महिला का बॉस उसे अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करता था। महिला ने पहले तो नजरंदाज किया लेकिन जब पानी हद से ऊपर गुजर गया तो उसने बॉस को ही सबक सिखाने का फैसला किया। 

दक्षिण चीन के मॉर्निंग पोस्ट में ये खबर छपी तो वीडियो देखने वालों की बाढ़ आ गई। महिला एक सरकारी  कंपनीन में काम करती थी और उसका आरोप है कि उसके साथ साथ दफ्तर की अन्य महिलाओ को भी प्रताड़ित और परेशान करता था।

इसके बाद महिला ने अपने साथी के साथ मिलकर एक वीडियो शूट करने की सोची। उसने पहले बाथटब का गंदा पानी बॉस के ऊपर फैंका और फिर उसपर आरोप लगाते हुए सफाई करने वाले पोंछे के डंडे से उसकी पिटाई कर दी। 

बॉस अचानक हुए इस हमले से घबरा गया। उसने देखा कि वीडियो शूट हो रहा है तो वो माफी मांगने लगा। उसने कहा कि वो मजाक कर रहा था। फिर महिला ने कहा कि ये मजाक कैसे हो सकता है। तुम्हारा गंदा चरित्र इससे दिखता है। 

Viral: किसान की कुदाल चली तो बंजर जमीन ने उगला 5 किलो सोना चांदी, कीमत दो करोड़

14  मिनट के इस वीडियो में महिला ऑफिस के दूसरे स्टाफ को भी फोन करके बताती है कि कैसे बॉस उसे और दूसरी महिलाओं को प्रताड़ित कर रहा था। 

महिला के इस वीडियो के साथ साथ उसकी हिम्मत को भी दुनिया भर में तारीफ मिल रही है। उसने चुपचाप प्रताड़ना सहने की बजाय खुद और दूसरी महिलाओं के लिए जो हिम्मत दिखाई, उसकी सराहना की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।