1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: छुट्टी ना मिलने पर बॉस से नाराज शख्स ने किया अपहरण का नाटक, फिर जो हुआ...

Viral: छुट्टी ना मिलने पर बॉस से नाराज शख्स ने किया अपहरण का नाटक, फिर जो हुआ...

 Published : Feb 28, 2021 09:41 pm IST,  Updated : Feb 28, 2021 09:41 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शख्स खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस शख्स ने ऐसा कारनामा किया जिसके चलते उसे अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ गया।

viral - India TV Hindi
खुद का अपहरण करने वाला शख्स  Image Source : TWITTER/SCREENSHOT/@WIKITRUSTED1

बहुत दिनों तक लगातार काम करने के बाद हर किसी को ब्रेक लेने का मन करता है। लेकिन, ऑफिस से छुट्टी मिलना कभी-कभी आसान नहीं होता है। आमतौर पर किसी को भी ऑफिस से छुट्टी लेने के लिए अपने बॉस या सीनियर की इजाजत लेनी ही पड़ती है। ऐसे में कई बार छुट्टी लेने की इजाजत मिल जाती और कई बार नहीं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो ऑफिस से छुट्टी ना मिलने पर काफी निराश हो जाते हैं और इजाजत लेने के लिए तरकीब ढूंढ़ने लगते हैं। ऐसा ही हुआ अमेरिका के एरिजोना के एक शख्‍स के साथ। वहां एक 19 साल के युवक ने अपने ऑफिस से छुट्टी लेने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रच डाली। इसके बाद आखिर में उसे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

Viral Video : पाकिस्तान की पुलिस ऐसे पकड़ती है चोर, लोग बोले 'चोर को लेकर धूम 4 बनाओ यार"

इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए मिली। ट्विटर पर विकि ट्रस्टेड नाम के एक पेज पर ये पोस्ट शेयर किया गया। जिसमें दो फोटोज नजर आ रही हैं। इनमें से एक फोटो में शख्स के हाथ बंधे हुए देखे जा सकते हैं। वहीं दूसरी फोटो में इस शख्स की तस्वीर है।   

बता दें कि यह कहानी अमेरिका के एरिजोना की एक फैक्‍ट्री में काम करने वाले 19 साल के युवक की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस युवक का नाम ब्रैंडन सूल्‍स है। उसने फैक्‍ट्री से छुट्टी लेने के लिए खुद के अपहरण की पूरी कहानी रची। पुलिस ने जानकारी दी है कि वह यहां की द टायर फैक्‍ट्री में काम करता था।

पुलिस को उसने बताया कि उसका अपहरण दो लोगों ने किया था। उसके अनुसार दोनों लोगों ने उसे बेहोश कर दिया था और उसे एक वाहन के जरिये कहीं अज्ञात जगह फेंक दिया था। पुलिस ने उसे एक पानी के टॉवर के पास पाया। उसके हाथ बेल्ट से बंधे थे और उसके मुंह में कपड़ा भरा हुआ था।उसे वहीं से जाते हुए एक राहगीर ने देखा था।

Video : आग में मासूम बच्चों संग फंसी थी मां, सुपरवुमैन बनकर यूं बचाई बच्चोंं की जान, यूजर पूछ रहे: मां बची क्या?

हालांकि, एक स्थानीय प्रकाशन के अनुसार, द कूलिज एग्जामिनर, सौलेस ने बाद में पुलिस से स्वीकार किया कि उसने काम से छुट्टी लेने के बहाने साजिश रची थी। उसे इस गलत जानकारी के लिए गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही नौकरी से भी निकाल दिया गया। 

यहां पढ़ें वायरल की अन्य बड़ी खबरें- 

जंगल से आई इस फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, लोग बोले : शेर का बुढ़ापा खराब हो गया

Viral : महज 100 रुपए में चमक गई इस औरत की किस्मत, बरसा छप्पर फाड़ कर इतना पैसा

Viral: लड़की बनना चाहते थे जुड़वां भाई, दादाजी के दिलदार फैसले को जानकर कहेंगे: हमारे यहां तो..

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।