1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेजुबान को गोली मारते ही इस शख्स को यूं मिला कर्म का फल, Video देखकर यूजर बोले: इंस्टेंट फल का जमाना है भई!

बेजुबान को गोली मारते ही इस शख्स को यूं मिला कर्म का फल, Video देखकर यूजर बोले: इंस्टेंट फल का जमाना है भई!

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 03, 2021 01:35 pm IST,  Updated : Feb 03, 2021 01:35 pm IST

कभी कभी इंसान ऐसे कर्म करता है कि ऊपर वाला भी फल देने में देर नहीं लगाता। बेजुबान का शिकार कर रहे इस शख्स को भी इंस्टेंट फल मिला।

karma result- India TV Hindi
karma result Image Source : TWITTER/@SUSANTANANDA3

इस दुनिया में कर्म के बदले फल मिलने का सिद्धांत है। जो इंसान जैसा कर्म करेगा, कहा जाता है कि उसे वैसा ही फल मिलता है। लेकिन कभी  कभी ये कहावत इतनी सटीक हो जाती है कि लोग अचंभे में आ जाते हैं। कुछ ऐसा ही वाकया दिखाने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर यूजर इस कहावत को याद कर रहे हैं। 

Viral : इस शख्स के गले में घुस गई 7 इंच की जिंदा मछली, 'घुसी कैसे' ये जानकर कहेंगे 'लालच बुरी बला' !

मामला भारत में ही कहीं का है। यहां खेत में एक शख्स दोनाली बंदूक से एक चिड़िया का शिकार कर रहा है। वो उड़ती चिड़िया पर गोली चलाता है, उसी समय चिड़िया रफ्तार भरती हुई नीचे की ओर आती है और गोली चलाने वाले शख्स की आंख घायल कर देती है। वीडियो बना रहे शख्स ने कर्म के इंस्टेंट फल को रिकॉर्ड किया है जिसे इस वीडियो में देखा जा सकता है। 

प्रेमिका को रिझाने के लिए चिड़े के भी निकल आए Extra पर, यूजर बोले: वैलेंटाइन जो आ गया!

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा में अधिकारी सुसांत एस नन्दा ने शेयर किया है। वीडियो को देखकर यूजर इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि जो जैसा कर्म करता है उसे वैसा फल मिल गया लेकिन यहां इंस्टेंट फल मिला। सुसांत ने इस वीडियो का कैप्शन भी यही दिया है - 'कर्मा'।

एक यूजर ने लिखा है इस अमानवीय काम के लिए तो इस शख्स को तुरंत ही फल मिलना था। 

एक शख्स ने पूछा है कि क्या उसकी आंख चली गई। 
एक यूजर ने लिखा है चलो एक आंख तो बच गई। 
एक शख्स ने शोले फिल्म के डायलॉग को लिखा है - वो कहते हैं ना हमसे पूछे बिना यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता, यहां तो परिंदा ही घायल करके चला गया। 
एक यूजर ने लिखा है कि हर एक्शन का रिएक्शन होता है, ये वही था। 

महंगी कार ठोक आई थी लड़की, कार मालिक ने भेजा ऐसा मैसेज, पढ़कर सोचेंगे: इंडिया में होता तो..

ये वीडियो काफी देखा जा रहा है। इसे अब तक 65 हजार व्यूज मिल चुके हैं और करीब 5 हजार लोग इसे लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो पर अभी तक 700 रीट्वीट हो चुके हैं औऱ सैंकड़ों कमेंट्स भी आ रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।