1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस शख्स ने भाप लेने के लिए घर में ही बना लिया जुगाड़, लोग बोले: जबरदस्त

इस शख्स ने भाप लेने के लिए घर में ही बना लिया जुगाड़, लोग बोले: जबरदस्त

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 22, 2021 12:34 pm IST,  Updated : May 22, 2021 12:34 pm IST

ये इंडिया है जनाब। यहां घर घर में टैलेंट भरा पड़ा है। कोरोना काल में भाप लेने का ये तरीका भी जबरदस्त है। 

steam jugaad- India TV Hindi
steam jugaad Image Source : TWITTER/@AKHILESHVYAS009

कोरोना काल में फेफड़ों को साफ रखने के लिए भाप का बहुत ज्यादा उपयोग किया जा रहा है। कुछ समय पहले तो घर घर में भाप की जरूरत महसूस की जा रही थी। भाप लेने के लिए कुछ लोग तरह तरह के जुगाड़ लगा रहे हैं। हालांकि हर जुगाड़ पर आंख बंद करके भरोसा करने की सलाह नहीं दी जा सकती क्योंकि कुछ तरीके खतरनाक साबित हो सकते हैं। ऐसे ही तरीकों में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स घर में प्रेशर कुकर में कीप लगाकर भाप ले रहा है। 

लड़की ने कांच की बोतलों पर दिखाया गजब का बैलेंस, देखकर कहेंगे जिंदगी में इसकी ही जरूरत

अखिलेश व्यास ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। हालांकि इसे व्हाट्सएप पर काफी देखा जा रहा है। ये रिस्की हो सकता है इसलिए इसे आजमाने से पहले सलाह जरूर लें।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक व्यक्ति ने चूल्हे पर प्रेशर कुकर चढ़ाकर उसमे सीटी के साथ पाइप लगाया है और ऊपर की तरफ पाइप पर एक कीप लगी है जिससे भाप निकल रही है। कुछ दिनों पहले सेना में प्रेशर कुकर से भाप लेने का वीडियो आया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

क्या वाकई सहारनपुर से दिखने लगा है हिमालय, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

इस वीडियो को देखकर लोग इसे इंडियन जुगाड़ कह रहे हैं। कुछ का कहना है कि इंडियन जुगाड़ लगाने में सबसे आगे होते हैं। कुछ का कहना है कि यहां घर घऱ में टेलेंट है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।