1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: इस शख्स ने एक महीने में एक ही लड़की से कर डाली चार शादियां, वजह जानकर सिर पकड़ लेंगे

Viral: इस शख्स ने एक महीने में एक ही लड़की से कर डाली चार शादियां, वजह जानकर सिर पकड़ लेंगे

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 16, 2021 01:35 pm IST,  Updated : Apr 16, 2021 01:37 pm IST

एक ही लड़की से एक ही महीने में चार चार बार शादी करने की क्या वजह हो सकती है। अगर हम कहें कि दफ्तर से छुट्टी तो आप हंसे बिना नहीं रह सकेंगे।

Marriage- India TV Hindi
Marriage Image Source : LEIDENPSYCHOLOGYBLOG.NL

शादी सात जन्मों का बंधन कहा जाता है। कई लोग रिश्ते न निभने के चलते दूसरी शादी भी करते हैं। लेकिन एक शख्स ने एक ही महीने में चार चार बार शादी की। इतना ही नहीं इस शख्स ने तीन बार तलाक भी लिया औऱ उसके पीछे की वजह जानकर लोग हैरान हो रहे हैं। 

जी हां, ताइवान में एक बैंक कर्मचारी ने ये सारी शादियां केवल अपने दफ्तर से छुट्टी लेने के लिए कर डाली। आपको हैरानी होगी कि इस शख्स ने पेड लीव (वेतन के साथ छुट्टी) लेने के  लिए एक ही लड़की से एक महीने में चार बार शादी की।

Viral: किसान की कुदाल चली तो बंजर जमीन ने उगला 5 किलो सोना चांदी, कीमत दो करोड़

इसने सबसे पहले अपने दफ्तर में शादी के लिए छुट्टी ली। तब इसे आठ दिन की पेड लीव मिली। इसके बाद इसने उस पत्नी को तलाक दिया और अगले ही दिनों में फिर शादी के लिए छुट्टी मांगी। ताइवान में चार शादियां करना जायज है। इसलिए इसने छुट्टियों के लिए अपनी ही बीवी को तीन बार तलाक दिया और चार बार उसी से शादी की।

इस तरह शादी और तलाक के बहाने युवक करीब चालीस छुट्टियां ले चुका था। जब बैंक को पता चला कि शख्स एक ही युवती से चार बार शादी करके झांसा दे रहा है तो उसने पेड लीव देने से मना कर दिया। 

शिकार करने आई शेरनी का उल्टा पड़ा दांव, Video देखकर कहेंगे: जीवन युद्ध में सब जायज है

युवक अदालत जा पहुंचा। ताइवान में पेड लीव न देने पर कंपनी को श्रम कानून के तहत जुर्माना भरने की सजा दी जाती है। बैंक ने अपने तर्क दिए लेकिन चूंकि शख्स ने शादी और तलाक के कागजात दिखाए और पेड लीव चूंकि उसका हक था इसलिए बैंक को पेड लीव देने के लिए कहा गया। 

Video: लड़की को अश्लील मैसेज भेजता था बॉस, लड़की ने ऑफिस में ही डंडे से कर दी पिटाई, लोग बोले: बढ़िया सबक 

ये मामला पहले एक लोकल पेपर में छपा लेकिन अपने अनोखेपन के चलते धीरे धीरे ये चारों तरफ फैल गया। लोग इस युवक की चालाकी पर हैरान हो रहे  हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।