1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: जरा सी बात पर 17 साल के लिए अलग हुआ था पति, मनाने के लिए लगे महज 50 रुपए

Viral: जरा सी बात पर 17 साल के लिए अलग हुआ था पति, मनाने के लिए लगे महज 50 रुपए

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 16, 2021 10:22 am IST,  Updated : Jan 16, 2021 10:22 am IST

पति पत्नी के रिश्ते की डोर ऐसी होती है कि कभी तूफानों से भी बच जाए और कभी जरा सी बात पर टूट जाए। ऐसा ही एक रोचक और अनोखा मामला सामने आया है।

viral- India TV Hindi
viral Image Source : PORT ARANSAS SANDFEST

प्यार के रिश्ते उस नाजुक डोर की तरह होते हैं, जो कभी कभी तूफानों में भी बच जाते हैं और  कभी छोटी सी बात पर भी टूट जाते हैं। खासकर पति पत्नी का रिश्ता जिसमें जरा सी बात पर जन्मों का प्यार  खत्म हो जाता है। कुछ ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश में हुआ जहां सब्जी पर हुई बहस में एक पति अपनी पत्नी को छोड़कर 17 साल तक दूसरे राज्य में रहता रहा। 17 साल बाद मामला जब कोर्ट पहुंचा तो जज की समझदारी से मियां बीवी में सुलह हो गई। 

Viral: मात्र 10 दिन पहले प्रेग्नेंसी का पता चला, 11वें दिन पैदा हो गई बेटी, लोग बोले: ऐसा कैसे हुआ?

मामला मध्य प्रदेश के देवास शहर का  है जहां 79 साल के विमलराव 17 साल पहले घर छोड़कर चले गए थे। हाल ही में उनकी पत्नी को पता चला कि विमलराव महाराष्ट्र के बुलढाना के मातोड़ गकांव में रह रहे हैं। तब उनकी पत्नी वहां पहुंची और विमलराव से घर चलने को कहा लेकिन विमलराव राजी नहीं हुए। तब मामला कोर्ट पहुंचा जहां इस पूरे ममले का पता चल पाया। 

गोद ली हुई बच्ची को 18वें जन्मदिन पर मां ने दिया ऐसा गिफ्ट, Video देखकर निकल जाएंगे आंसू

विमलराव ने कहा कि 17 साल पहले जब वो रिटायर हुए तो उन्होंने अपना घर जायदाद और यहां तक कि पेंशन भी पत्नी के नाम कर दी थी। वो पत्नी को बहुत मानते थे और यही कारण था कि वो उसके नाम सब कुछ कर चुके थे। एक दिन उन्होंने पत्नी से कहा कि सेव की सब्जी बना दो, खाने का मन कर रहा है। पत्नी ने मना कर दिया। ये  बात विमलराव को इतनी चुभ गई कि वो बिना किसी को बताए चुपचाप घर से चले गए। 

काफी दिन तक खोजबीन होती रही और थक हार कर उनकी बीवी ने भी मान लिया कि वो अब नहीं आएँगे। कुछ समय पहले पत्नी को पता चला कि उनके पति की पेंशन निकाली जा रही है। पता चला कि मातोड़ गांव में रह रहे विमलराव ही अपनी पेंशन निकाल रहे हैं। तब पत्नी वहां पहुंची। 

Viral: कर्नाटक के जंगल से आया सांसें रोक देने वाला Video, दो दो शिकारियों पर भारी पड़ गया एक शिकार

एक तरफ मियां और दूसरी तरफ बीवी। दोनों के अपने अपने तर्क। जज ने जब पूरा माजरा समझा तो तुरंत उन्होंने पचास रुपए देकर सेव मंगवाई। वो सेव विमलराव की पत्नी को देकर जज ने आदेश दिया कि घऱ पर जाकर ये सब्जी बनाओ और अपने हाथों से पति को  खिलाओ। तब पत्नी ने घर जाकर विमलराव की मनपसंद सब्जी बनवाई औऱ उन्हें खिलाई। इस तरह एक सब्जी के चलते टूटे रिश्ते एक सब्जी से ही वापस जुड़ गए। 

ये मामला जब कोर्ट में पहुंचा तो अखबारों में भी इसकी चर्चा हुई और ये सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।