1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आ गई एक और रानू मंडल, सड़क पर गाती दिखी रानू की डुप्लीकेट, गाना हो रहा वायरल

आ गई एक और रानू मंडल, सड़क पर गाती दिखी रानू की डुप्लीकेट, गाना हो रहा वायरल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 26, 2019 03:47 pm IST,  Updated : Nov 26, 2019 03:47 pm IST

रानू मंडल जैसी दिखने वाली महिला ने फुटपाथ पर गाया 'तेरी मेरी कहानी गाना। सोशल मीडिया में हुआ तेजी से वायरल

Ranu mondal - India TV Hindi
Ranu mondal 

इंटरनेंट संसेशन रानू मंडल अपने पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन में स्वर की कोकिला लता मंगेशकर का एक गाना गाकर सोशल मीडिया में छा गई थी। जिसके बाद उनकी आवाज से प्रभावित होकर बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया। लेकिन इस बार रानू मंडल नहीं बल्कि उनकी जैसे हूबहू दिखने वाली महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो की बात करें तो यह महिला गुवाहटी की है। यह रानू मंडल का गाना 'तेरी मेरी कहानी' गाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को रानू के फैन पेज में शेयर किया गया है। इस महिला को उन्होंने रानू मंडल 2.0 बताया है। 

तापसी पन्नू को फैन ने कहा 'हिंदी में बात करो', एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब 

 

इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर करते हुए एक युवक ने बताया है कि ये महिला गुवाहटी की रहने वाली हैं। जिसका शूट तनमेय देब ने किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए युवक ने लिखा- ये रानू मंडल 2.0 है। 

यूट्यूब स्टार भुवन बाम ने शेयर की सोशल मीडिया में पर ऐसी तस्वीर, लोग बोले 'दाढ़ी वाली आलिया भट्ट'

इस महिला के गाने की बात करें तो संगीत के ज्यादा स्किल नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन इसकी शक्ल रानू मंडल की तरह जरूर नजर आ रही हैं। 

वहीं रानू मंडल की बात करें तो इन दिनों वह ट्रोल की कुछ ज्यादा ही शिकार हो रही है। हाल में ही वह कानपुर में किसी इवेंट में गई थी। जहां पर उन्होने मेकअप कराया। लेकिन उनकी फेक मेकअप वाली फोटो के कारण उनके खूब मीम्स बनें। इसके अलावा फैंस को सेल्फी देने से मना करने के कारण वह काफी ट्रोल हो रही हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।