1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शमिता शेट्टी TikTok पर मचा रही हैं धमाल, नया वीडियो देखकर रोक नहीं पाएंगे हंसी

शमिता शेट्टी TikTok पर मचा रही हैं धमाल, नया वीडियो देखकर रोक नहीं पाएंगे हंसी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 11, 2020 02:06 pm IST,  Updated : Mar 11, 2020 03:25 pm IST

शमिता शेट्टी ने टिक टॉक वीडियो के जरिए अपनी अलग पहचान बनानी शुरू कर दी है। उनके वीडियो काफी पसंद किए जा रहे हैं। नया वीडियो देखकर आप भी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

Shamita shetty shine on tik tok- India TV Hindi
टिक टॉक पर छाईं शमिता शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी बॉलीवुड में भले ही कमाल न दिखा पाईं हो लेकिन आजकल वो tiktok वीडियो बनाकर धमाल मचा रही हैं। अपनी बहन शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के साथ भी शमिता ने कई वीडियो  बनाए हैं लेकिन जबसे वो बच्चों की हरकत वाले वीडियो पोस्ट कर रही हैं तबसे फैंस उनकी एक्टिंग के मुरीद हो गए हैं। 

इस नए वीडियो में शमिता नर्सरी क्लास की एक बच्ची की एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। इसमें टीचर उनसे एक सवाल पूछ रही है औऱ शमिता बच्चे की शानदार एक्टिंग करते हुए जवाब दे रही हैं जिसे सुनकर फैंस हंस रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर डाले एक घंटा हुआ है और इस पर पचास हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं और 700 कमेंट भी आ गए हैं।

आपको बता दें कि शमिता पिछले कुछ महीनों से शिल्पा शेट्टी के साथ tiktok पर धमाल मचा रही हैं। उनकी बालसुलभ हरकतें काफी अच्छी लग रही हैं। इससे उनके फैंस की तादाद में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। 

उनकी बहन शिल्पा शेट्टी ने भी काफी कम समय में Tiktok पर काफी अच्छा फैन बेस बना लिया है। शिल्पा भी समय समय पर वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। 

शमिता की बॉलीवुड में एंट्री यशराज बैनर के तले फिल्म मोहब्बतें से हुई थीं जिसमें उनकी जोड़ी उदित चोपड़ा के साथ बनी थी। फिल्म सुपरहिट हुई थी लेकिन इसके बाद की फिल्मों में शमिता खास कमाल नहीं दिखा पाईं और उनके करियर ने रफ्तार नहीं पकड़ी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।