1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: दूल्हा दुल्हन ने नाच नाच कर लिए फेरे, सोशल मीडिया पर गुस्साए यूजर बोले: तंदूर के चक्कर लगा लेते..

Video: दूल्हा दुल्हन ने नाच नाच कर लिए फेरे, सोशल मीडिया पर गुस्साए यूजर बोले: तंदूर के चक्कर लगा लेते..

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 03, 2021 03:53 pm IST,  Updated : Mar 03, 2021 03:53 pm IST

नाच नाच कर फेरे लेते इस दूल्हे दुल्हन के वीडियो पर सोशल मीडिया बंट गया है। किसी को ये कूल लग रहा है तो किसी का कहना है कि शादी की रस्म का अपमान किया गया है।

dancing Pheras- India TV Hindi
dancing Pheras Image Source : TWITTER/@BIRLA_VEDANT

शादी ऐसा शब्द है जिस पर तमाम ग्रंथों और किताबों में जमकर लिखा गया है। कोई इसे सात जन्मों का बंधन कहता है तो किसी की नजर में ये दो आत्माओं का मिलन है। कहीं शादी के जरिए दो परिवार आपस में बंधते हैं तो किसी की नजर में शादी सृष्टि के सृजन की शुरुआत है। हम इस बात की तह में नहीं जा रहे लेकिन हाल ही में शादी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों की पसंद और नापसंदगी की वजह बन रहा है।

इस वीडियो में शादी के मंडप में दूल्हा और दुल्हन नाच नाच कर फेरे लेते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए बिड़ला ग्रुप से जुड़े वेदांत बिड़ला ने शेयर किया है। वेदांत बिड़ला ने इस वीडियो की निन्दा करते हुए लिखा है कि - ये शादी है या संस्कारों की आहूति।  ये मत भूलिए आप दुनिया में पूजनीय हैं तो केवल अपनी संस्कृति और संस्कारों की वजह से।

वीडियो में शादी के मंडप में दूल्हा और दुल्हन 'आज मेरे यार की शादी है' गाने पर ठुमके लगाते हुए और हाथ उठाते हुए डांस करते हुए फेरे पूरे कर रहे हैं। बीच में फेरो की अग्नि जल रही है और आस पास घराती बाराती भी काफी खुश दिख रहे हैं।

बिड़ला ने इस वीडियो की निन्दा करते हुए इसे भारतीय संस्कृति का अपमान कहा है। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस वीडियों को देखकर लोग गुस्सा हो रहे हैं। यूजर लिख रहे हैं कि फेरे पवित्र चीज हैं, इनका इस तरह अनादर नहीं करना चाहिए। अगर भारतीय संस्कृति को नहीं मानते तो फेरे लिए ही क्यो जा रहे हैं, वो भी तो संस्कृति का ही अंग हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।