1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video : मां बेटी की बहादुरी का कायल हुआ सोशल मीडिया, चैन झपटमार को यूं पकड़ा था

Viral Video : मां बेटी की बहादुरी का कायल हुआ सोशल मीडिया, चैन झपटमार को यूं पकड़ा था

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 03, 2019 10:50 am IST,  Updated : Sep 03, 2019 11:03 am IST

झपटमार को मां बेटी ने इस तरह सबक सिखाया कि पूरा सोशल मीडिया मां बेटी की बहादुरी के गुण गा रहा है। आप भी देखिए वीडियो

viral- India TV Hindi
viral Image Source : INDIA TV

Viral Video: सोशल मीडिया Social Media पर इन दिनों आए दिन नए कारनामे होते रहते हैं। आज सोशल मीडिया पर दिल्ली की मां बेटी की बहादुरी का वीडियो वायरल हो रहा है। जो भी वीडियो देख रहा है वो मां बेटी की बहादुरी और समझदारी का कायल हो रहा है। मामला दिल्ली के नांगलोई का है। 

दिल्ली के नांगलोई इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में मां बेटी की बहादुरी कैद हो गई है। ये मां बेटी एक रिक्शे से उतर कर सड़क पार करने की कोशिश कर रही हैं जबकि दूसरी तरफ से बाइक सवार स्नेचर मां के गले से सोने की चेन खींचकर भागते हैं। मां बेटी धैर्य खोए बगैर पीछे वाले स्नेचर को पक़ड़ लेती है औऱ दोनों एक साथ जोर लगाकर उसे नीचे गिरा लेती हैं।

एक के नीचे गिरते ही दूसरे स्नेचर का भी संतुलन बिगड़ता है और बाइक गिर जाती है। मां बेटी शोर मचाते हुए स्नेचर को पकड़े रहती हैं,तभी दूसरा स्चेनर भागने में सफल होता है लेकिन पहला वाला आस पास के लोगों की पकड़ में आ जाता है। 

खुद दिल्ली पुलिस ने ये वीडियो जारी किया है और मां बेटी की बहादुरी को जनता के सामने लाने में मदद की है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आने से लोग मां बेटी की बहादुरी और समझदारी की दाद दे रहे हैं। यूजर कह रहे हैं कि कैसे आपा खोए बगैर मां बेटी ने अपनी चेन बचाई और चोरों को भी धर दबोचा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।