1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: ममता कुलकर्णी के गाने पर इस लड़के ने किया ऐसा धमाल डांस, वायरल हो गया वीडियो

Viral Video: ममता कुलकर्णी के गाने पर इस लड़के ने किया ऐसा धमाल डांस, वायरल हो गया वीडियो

 Published : Dec 23, 2020 01:00 pm IST,  Updated : Dec 23, 2020 01:07 pm IST

शादी के प्रोग्राम में इस लड़के जबरदस्त डांस ने समां बांध दिया। इस वीडियो में डांस को देखकर शानदार डांस करने वाली लड़कियां भी हैरान रह जाएंगी।

वायरल डांस- India TV Hindi
वायरल डांस Image Source : FB/हथुआ हलचल

शादी ब्याह में जब डीजे चलता है तो लोग बाग धांसू डांस करते हैं। कई लोग इसी डांस के चलते सोशल मीडिया पर फेमस भी हो गए हैं।  ऐसा ही एक लड़के का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो की खास बात ये है कि लड़के ने डांस और हाव भाव में लड़कियों को भी फेल कर डाला है। जी हां, इस लड़के ने शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्म करण अर्जुन के ममता कुलकर्णी पर फिल्माए गए गाने मुझको राजा जी माफ करना पर ऐसा धांसू डांस किया है कि वीडियो देखकर लोग तारीफ कर रहे हैं। 

Viral Pictures: 'बाबा का ढाबा' के मालिक कांता प्रसाद ने दिल्ली में इस जगह खोला रेस्टोरेंट, देखिए तस्वीरें

यूट्यूब पर इस डांस वीडियो को NARINDER LONGIA ने शेयर किया गया है। हालांकि ओरिजिनल तौर पर यह फेसबुक पर शेयर किया गया है। शादी का माहौल है और डीजे बज रहा है। आस पास लोगों की भीड़ है और नंगे पैर ये लड़का ऐसे थिरक रहा है कि लड़कियां तक मुकाबला न कर पाएं। ऐसे में आस  पास के लोग मारे खुशी के बावले हुए जा रहे हैं। लड़के के डांस ने जहां शादी में रौनक जमा दी, वहीं सोशल मीडिया पर लोगो को कमाल का डांस दिखाकर वाह वाह करने के लिए मजबूर कर दिया है।

शिखर धवन ने इस अंदाज में बोला अमिताभ बच्चन का डायलॉग, फैंस बोले 'असली गब्बर'

वीडियो कहां का है ये पता नहीं चला है लेकिन इतना तय है कि किसी शादी में ये डांस किया गया है। लड़के के हाव भाव और ठुमके देखकर जहां युवक ताली बजे रहे हैं वहीं आस पास खड़ी लड़कियां शर्म से हंस रही हैं। आस पास के लोग बार बार उसे उत्साहित कर रहे हैं औऱ कभी साथ में ठुमके भी लगा रहे हैं। बीच बीच में लड़कियां भी लड़के को अच्छे डांस के लिए तारीफे करके उत्साहित कर रही है। 

Viral Video : टीवी देखकर डांस कर रही बच्ची ने कर डाला कुछ ऐसा, लोगों की अटक गई सांसें

इस वीडियो की लोकप्रियता का आलम ये रहा कि फेसबुक पर इसे अब तक 5.40 हजार लोगों ने लाइक किया है। जहां तक शेयर करने की बात है इस वीडियो को अब तक 65 हजार बार शेयर किया जा चुका है। 46 हजार कमेंट मिल चुके हैं जिनकी संख्या बढ़ती जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।