1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस देश में 12 नहीं 13 महीने होते हैं, यहां 25 दिसंबर को नहीं बल्कि 7 जनवरी को मनाया जाता है क्रिसमस

इस देश में 12 नहीं 13 महीने होते हैं, यहां 25 दिसंबर को नहीं बल्कि 7 जनवरी को मनाया जाता है क्रिसमस

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 11, 2023 02:20 pm IST,  Updated : Dec 11, 2023 02:20 pm IST

इस दुनिया में कई देश ऐसे हैं जो अलग-अलग कैलेंडरों को फॉलो करते हैं। लेकिन एक ऐसा देश है जहां साल में 12 महीने के जगह 13 महीने होते हैं।

कैलेंडर (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
कैलेंडर (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : SOCIAL MEDIA

आज तक आपने सुना होगा कि एक साल में सिर्फ 12 महीने होते हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहां पर 12 नहीं 13 महीने होते हैं। अफ्रीका में स्थित इस देश का नाम इथियोपिया है। ये देश ऑर्थोडॉक्स तेवाहिडो चर्च के आधिकारिक कैलेंडर को मानता है। इस कैलेंडर को रोमन चर्च ने 525 एडी में अमेंड किया था। ये अन्य पश्चिमी देशों की तरह ग्रिगोरियन कैलेंडर को फॉलो नहीं करता। इस वजह से इथियोपियाई कैलेंडर में एक वर्ष 13 महीने का होता है, जिसमें 12 महीने 30 दिन के होते हैं। अंतिम माह में 5 दिन और लीप वर्ष में 6 दिन होते हैं। यहां पर आखिरी महीने को पेग्यूम बोलते हैं। इथियोपियाई कैलेंडर ग्रेगोरियन कैलेंडर से 7 से 8 साल पीछे है। 

यह एक सोलर कैलेंडर है

बता दें कि यहां माने जाने वाला कैलेंडर एक सोल कैलेंडर है। जो पृथ्वी द्वारा सूर्य के चारों ओर एक पूर्ण परिक्रमा करने में लगने वाले समय पर आधारित है। इथियोपियाई कैलेंडर उन्हीं खगोलीय गणनाओं पर आधारित है जो आज के ग्रेगोरियन कैलेंडर और उसके पूर्ववर्ती जूलियन कैलेंडर के पीछे हैं। इथियोपियाई कैलेंडर कॉप्टिक और जूलियन कैलेंडर से निकटता से संबंधित है, लेकिन यह बिल्कुल समान नहीं है। जूलियन कैलेंडर की तरह, इथियोपियाई कैलेंडर में एक लीप वर्ष बिना किसी अपवाद के हर 4 साल में होता है। इस कैलेंडर के अनुसार, सदी की शुरुआत 11 सितंबर 2007 को हुई थी।

7 जनवरी को मनाया जाता है क्रिसमस

इथियोपियाई कैलेंडर में अंतर का मुख्य बिंदु यीशु के जन्म की तारीख है। जब 25 दिसंबर को दुनिया भर के ईसाई क्रिसमस मनाते हैं तो वहीं, इथियोपियाई लोग 7 जनवरी को क्रिसमस मनाते हैं।

ये भी पढ़ें:

इधर छोटे भाई की मौत हुई, 15 मिनट बाद ही बड़े ने भी त्याग दिए अपने प्राण, एक साथ जलाई गई दोनों की चिता

Year Ender 2023: इस साल के Top 10 वायरल वीडियो जिन्होंने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।