1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस महिला ने 1 साल में किया 100 मर्दों को डेट, कभी एक दिन में 3-3 के साथ गई, अब चाहती है शादी और बच्चा

इस महिला ने 1 साल में किया 100 मर्दों को डेट, कभी एक दिन में 3-3 के साथ गई, अब चाहती है शादी और बच्चा

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Dec 31, 2022 10:58 pm IST,  Updated : Dec 31, 2022 10:58 pm IST

चीन की एक महिला ने 1 साल के अंदर 100 लोगों को डेट किया और अब वह चाहती है कि उसकी शादी और बच्चा जल्द से जल्द हो जाए।

बाओझुजी जिसने 1 साल में 100 लोगों को डेट किया।- India TV Hindi
बाओझुजी जिसने 1 साल में 100 लोगों को डेट किया।

1 साल के अंदर चीन की एक महिला ने 100 लोगों को डेट किया। इसकी वजह जानने के बाद महिला के साथ आपकी भी सहानुभूती जुड़ जाएगी। महिला का नाम बाओझुजी है और अभी उसकी उम्र 32 साल है। महिला ने बताया कि वह आखिर क्यों इतने लोगों को डेट करने के बाद भी अभी किसी और को डेट कर रही है। आखिर क्या वजह थी कि 100 लोगों में से कोई भी इस लायक नहीं लगा कि उसके साथ शादी और बच्चा पैदा किया जा सके। 

1 साल में 100 से भी ज्यादा लोगों को डेट किया

बाओझुजी बताती हैं कि उन्होंने 1 साल में 100 मर्दों को डेट किया। उन्होंने बताया कि साल 2021 में उनका अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप टूट गया था और फिर उसी महीने ही उनकी अच्छी खासी नौकरी भी चली गई थी। इसी समय उन्होंने पुरूषों को डेट करना शुरू किया क्योंकि उस समय वह काफी दर्द से गुजर रही थीं। बाओझुजी बीजिंग में एक टेक कंपनी में काम करती थीं और वहां पर उनको अच्छी खासी सैलरी भी मिलती थी। वह 8 साल से अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में थी और उन्होंने शादी करने की भी सोची थी। लेकिन साल 2021 में उनके बॉयफ्रेंड ने उनसे अपना 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ दिया और उसके 1 हफ्ते बाद ही उनकी नौकरी भी चली गई। इसके बाद वह अपने प्यार को भुलाने के लिए 1 साल में 100 लोगों को डेट किया लेकिन उन्हें कोई जमा नहीं। इससे उन्हें कई तरह के लोगों को समझने का मौका मिला और डेटिंग का अच्छा खासा अनुभव भी प्राप्त हुआ। 

डेटिंग के दौरान कई तरह के लोग मिलें

बाओझुजी ने बताया कि इस दौरान वह फाइनेंस और संगीतकार से लेकर विभिन्न सांस्कृतिक बैकग्राउंड से जुड़े लोगों को डेट किया। कई बार तो ऐसा हुआ कि उन्होंने 1 दिन में कम से कम 3 लोगों को डेट किया।  बाओझुजी का कहना है कि वह मूवऑन करने की कोशिश कर रही हैं और एक ऐसे लड़के की तलाश में हैं जो उनसे शादी कर बच्चा पैदा कर दे। हाल में वह एक और नए लड़के को डेट कर रहा हैं जिससे वह नवंबर में मिली थी। 

जल्द ही शादी और बच्चा चाहती है यह महिला

बाओझुजी 35 साल से पहले मां बन जाना चाहती हैं क्योंकि चीन में महिलाओं के लिए गर्भवती होने का सही उम्र 25 से 29 साल है। चीन में हाल के वर्षों में शादियों और बच्चों की जन्म दर में गिरावट देखने को मिली है। महिलाओं पर शादी करने का दबाव भी डाला जाता है। उन्होंने कहा कि 1 साल डेटिंग करने के बाद उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है। वह कहती हैं कि उन्होंने असफलता को स्विकार करना सीख लिया है।  

‘प्यार के लिए मेहनत नहीं किया जा सकता’

बाओझुजी अब ऐसा मानती हैं कि प्यार को छोड़कर आप हर चीज़ के लिए मेहनत कर सकते हैं। लेकिन यह सोचें कि प्यार में आपको अच्छे परिणाम ही मिलेंगे तो इसकी कोई गारंटी नहीं है। सोशल मीडिया पर कई लोग महिला को सही भी ठहरा रहें तो कुछ लोग इसे गलत भी कह रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि महिला को अपने जीवन का फैसला सिर्फ शादी से ही नहीं करना चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि महिला बहुत ही बहादुर है और वह सच को स्वीकार कर शादी और बच्चा चाहती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।