1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अपने बच्चे को बचाने के लिए हिरणी खुद बन गई मगरमच्छ का शिकार, वीडियो देख लोगों का पसीजा दिल

अपने बच्चे को बचाने के लिए हिरणी खुद बन गई मगरमच्छ का शिकार, वीडियो देख लोगों का पसीजा दिल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 13, 2023 05:56 pm IST,  Updated : Aug 13, 2023 05:56 pm IST

लोग मां को भगवान का अवतार सिर्फ कहने के लिए नहीं मानते हैं बल्कि मां सच में भगवान का अवतार होती है। मां अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए किसी भी हद तक गुजर सकती है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक हिरणी ने अपने बच्चे को बचाने के लिए मगरमच्छ के आगे खुद के जीवन का त्याग कर दिया।

अपने बच्चे को बचाने के लिए हिरणी खुद हो गई शिकार- India TV Hindi
अपने बच्चे को बचाने के लिए हिरणी खुद हो गई शिकार Image Source : SOCIAL MEDIA

अगर आप किसी भी इंसान से पूछेंगे कि वो इस संसार में सबसे ज्यादा किससे प्यार करता है, तो वो अपनी मां का ही नाम लेगा। इंसान ही नहीं जानवर भी अपने मां से उतना ही प्यार करते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि मां त्याग और बलिदान का दूसरा रूप होती है। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने वाले सभी लोग भावुक हो गए।

दर्दनाक वीडियो देख लोग हुए भावुक

सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आपको दिख रहा होगा कि एक हिरण का शावक पानी में तेजी से आगे जा रहा है। तभी पीछे से एक हिरणी भागती हुई आती है और उस शावक से थोड़ा दूर रुक जाती है। उसने ऐसा अपने बच्चे को बचान के लिए किया क्योंकि उसी पानी में एक बड़ा सा मगरमच्छ उस बच्चे को अपना आहार बनाने के लिए उसकी तरफ तेजी से आ रहा था। हिरणी ने उस बच्चे को बचाने के लिए अपना जीवन त्याग दिया और उस मगरमच्छ का शिकार हो गई। मां के इस त्याग का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।

इस त्याग पर लोग हो गए भावुक

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @horrors नाम के एक पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि एक हिरणी अपने बच्चे को बचाने के लिए खुद मगरमच्छ का आहार बन गई। इसपर खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2.25 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी भावना व्यक्त की है। एक यूजर ने लिखा- ये वीडियो दर्दनाक है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- इसी वजह से मुझे मगरमच्छ का शिकार पसंद है। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है, हमें जरूर बताएं।

ये भी पढ़ें-

बेखौफ अंदाज में बाइक चलाते दिखे दादाजी, लोगों ने लिए मजे, कहा- जवानी जिंदाबाद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।