1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गुजरात की सड़कों पर टहलता दिखा विशालकाय मगरमच्छ, Video हो रहा है वायरल

गुजरात की सड़कों पर टहलता दिखा विशालकाय मगरमच्छ, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 06, 2024 02:43 pm IST,  Updated : Sep 06, 2024 03:04 pm IST

सड़क पर एक बड़े से मगरमच्छ के चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को गुजरात का बताया जा रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
सड़क पर टहलता हुआ दिखा बड़ा सा मगरमच्छ Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसा हो सकता है कि आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हों और अगर ऐसा है तो फिर आपने भी हर तरह के वीडियो देखे होंगे जो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। कभी रील के लिए खतरनाक स्टंट करते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी किसी फंक्शन के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अभी एक अलग तरह का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे गुजरात का बताया जा रहा है।

सड़क पर नजर आया विशालकाय मगरमच्छ

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि सड़क पर लगे पुलिस के बैरिकेड्स के बगल में एक बड़ा सा मगरमच्छ चलते हुए जा रहा है। सड़क से गुजरते लोगों की नजर उस मगरमच्छ पर पड़ रही है। वीडियो में आगे नजर आता है कि वह मगरमच्छ फुटपाथ पर एक किनारे वही मगरमच्छ शांति से लेटा हुआ है। मगरमच्छ को इस तरह सड़क पर चलते हुए देखने के बाद लोगों ने उसका वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर टेक्स्ट लेयर करते हुए लिखा है, 'गुजरात में एवरेज डे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 93 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने मजेदार कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा- केम छो घड़ियाल भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- गुजरात नहीं अपना वडोदरा। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई खाते पीते घर का लग रहा है। चौथे यूजर ने लिखा- इवनिंग वॉक पर निकला है। एक अन्य यूजर ने लिखा- उबला हुआ अंडा चाहिए इसको। मगरमच्छ का यह वीडियो कब का है इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें-

Video: कुत्ते से फ्रेंडली होना आदमी को पड़ गया महंगा, जो हुआ उसे देखने के बाद आप भी हो जाएंगे सतर्क

इस जुगाड़ को देखकर चप्पल बनाने वालों को झटका लग जाएगा, Video हो रहा है जमकर वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।