1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: कुत्ते से फ्रेंडली होना आदमी को पड़ गया महंगा, जो हुआ उसे देखने के बाद आप भी हो जाएंगे सतर्क

Video: कुत्ते से फ्रेंडली होना आदमी को पड़ गया महंगा, जो हुआ उसे देखने के बाद आप भी हो जाएंगे सतर्क

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 06, 2024 12:29 pm IST,  Updated : Sep 06, 2024 12:44 pm IST

एक शख्स के पास कुत्ता आया जिसे देखने के बाद वह उसे खिलाने लगा। मगर कुछ देर बाद कुत्ते ने ऐसा काम किया जिसके बाद वह आदमी कुत्तों से दूरी ही बना लेगा।

Screen Grab- India TV Hindi
कुत्ते ने अचानक आदमी पर कर दिया हमला Image Source : SOCIAL MEDIA

कुत्ता एक ऐसा जानवर है जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। कुत्ते को लोग सबसे ज्यादा वफादार जानवर मानते हैं और यही कारण है कि कई लोग कुत्ते को पालतू जानवर बनाकर रखते हैं। मगर अभी पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिन्हें देखने के बाद कुत्तों से डर सा लगने लगा है। आवारा कुत्ते हों या फिर पालतू, कब कौन हमला कर दे, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो भी वायरल हुए हैं जिसमें आवारा कुत्तों ने बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, सब पर हमला किया है। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको पूरी तरह से डरा देगा।

कुत्ते ने अचानक से किया हमला

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमे नजर आ रहा है कि एक शख्स एक जगह पर जाकर खड़ा होता है तो एक कुत्ता उसके पास आ जाता है। कुत्ते को पास में देखकर वह आदमी उसके सिर पर हाथ फेरने लगता है। कुत्ता उसके और करीब आ जाता है। इसके बाद वह आदमी उसके सिर पर हाथ फेरता रहता है। मगर अचानक ना जाने कुत्ते को क्या होता है और वह उस आदमी पर हमला कर देता है। एक शख्स वहां पत्थर लेकर आता है लेकिन तब तक कुत्ता वहां से चला जाता है। इस हमले के दौरान आदमी के हाथ में कुत्ते के दांत लग जाते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर wtf.batshonline नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मुझे लगा कि कुत्ता फ्रेंडली है। अचानक बदलाव क्यों हुआ, इसका जवाब कौन दे सकता है?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 12 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा- इसलिए कुत्तों को कुत्ता ही समझना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- और बोलो कुत्ता ऐसे ही नहीं काटते। तीसरे यूजर ने लिखा- कुत्ता आखिर कुत्ता ही होता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- एक नया डर सामने आ गया।

ये भी पढ़ें-

इस जुगाड़ को देखकर चप्पल बनाने वालों को झटका लग जाएगा, Video हो रहा है जमकर वायरल

पाव भाजी वाले चचा ने तो हद ही कर दी, Video देखने के बाद लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।