1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पाव भाजी वाले चचा ने तो हद ही कर दी, Video देखने के बाद लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

पाव भाजी वाले चचा ने तो हद ही कर दी, Video देखने के बाद लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 06, 2024 10:54 am IST,  Updated : Sep 06, 2024 10:54 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स पाव भाजी बनाता हुआ नजर आ रहा है। मगर जैसे ही उसका तवा देखेंगे आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हमेशा कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है और उन्हें देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया भी देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी ऐसे वायरल वीडियो देखते ही होंगे। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको अलग तरीके से हैरान कर देगा। वीडियो को देखने के बाद आप अपना सिर पकड़ लेंगे कि इस आदमी ने तो हद ही कर दी।

पाव भाजी वाले ने क्या किया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक पाव भाजी के स्टॉल का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक आदमी तवे पर पाव सेंकने के अलावा भाजी को भी अच्छे से मैश कर रहा है। उस शख्स का तवा आमतौर पर नजर आने वाले तवे से थोड़ा अलग दिखता है। लेकिन जैसे ही वह भाजी को किनारे पर करता है, देखने वाला हर इंसान हैरत में पड़ जाता है। दरअसल वह कोई तवा नहीं था बल्कि वह आदमी DTH की छतरी पर ही पाव भाजी बना रहा था। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर kushka.hakla नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 55 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- तवा फ्राई नहीं DTH डिश फ्राई है। दूसरे यूजर ने लिखा- DTH की तरफ से स्पॉन्सर। तीसरे यूजर ने लिखा- पाव भाजी खाओगे या फिर डिश टीवी भाजी। एक अन्य यूजर ने लिखा- पाव भाजी हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल अभी जिंदा हैं।

ये भी पढ़ें-

आसान नहीं था गोल्ड मेडल! पैरालंपिक में कमाल करने वाले हरविंदर ने कोरोना काल में ऐसे की प्रैक्टिस; Video हुआ वायरल

रील बनाते-बनाते लड़के ने बुजुर्ग शख्स की बचा ली जान, Video देखकर पता चलेगा 'कैसे'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।