1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने बनाया घोड़े के बिना चलने वाला रथ, जुगाड़ का Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

शख्स ने बनाया घोड़े के बिना चलने वाला रथ, जुगाड़ का Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 05, 2024 06:45 pm IST,  Updated : Sep 05, 2024 06:49 pm IST

सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। शख्स ने घोड़े के बिना चलने वाला रथ बना दिया है।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने बनाई बाइक से चलने वाली चार पहियों वाली घोड़ागाड़ी Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में जुगाड़ करने के वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। कुछ लोग जरूरत के मुताबिक अपना दिमाग चलाकर जुगाड़ खोजते हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका फूल टाइम काम जुगाड़ करना ही होता है। ऐसे लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके फीड पर जुगाड़ के वो सभी वीडियो आते होंगे जो वायरल होते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा जिसमें अब तक का सबसे अनोखा जुगाड़ देखने को मिला। आइए आपको उस जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

ऐसा अनोखा रथ कभी देखा?

आपने अब तक कई बार सड़कों पर रथ को दौड़ते हुए देखा होगा। अगर सड़क पर नहीं देखा है तो फिर पुरानी फिल्मों में तो देखा ही होगा। हर रथ के आगे घोड़ा या फिर घोड़ी बंधी हुई भी देखी होगी लेकिन क्या आपने कभी छोटी बाइक से चलने वाला रथ देखा है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ने बाइक के पीछे एक छोटा सा रथ बांध दिया है। इतना ही नहीं उसने क्लच और ब्रेक के में रस्सी बांधकर अपने हाथ में ले लिया है। इसके अलावा गियर और नीचे वाले ब्रेक के लिए भी जुगाड़ कर लिया है और फिर वो पीछे रथ की सीट पर बैठकर उसे चला रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर villagevaathi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बाइक नहीं चार पहियों वाली घोड़ागाड़ी है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 19 लाख 16 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह बैट्री रिक्शा को फेल कर सकता है और रोजगार का अच्छा साधन है। दूसरे यूजर ने लिखा- कार ड्राइविंग नहीं हॉर्स राइडिंग है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई ये सेफ्टी नहीं है लेकिन तुम्हारी खोज अच्छी है।

ये भी पढ़ें-

बिहार में कुछ भी असंभव नहीं है, नाव को लोगों ने बना दिया चलता फिरता क्लब, Video हुआ वायरल

Teacher's Day पर शिक्षक और छात्र के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट हुआ वायरल, मैसेज पढ़कर आप हो जाएंगे लोटपोट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।